ब्रेकिंग: टिहरी में बस दुर्घटनाग्रस्त

टिहरी जनपद के जाखणीधार से देहरादून जा रही विश्वनाथ सेवा की बस संख्या यूए०७ आर७१०५ टिहरी-चंबा मार्ग पर बादशाहीथौल(चंबा) मोड़ के पास पलट गई। जिससे १३ लोग जख्मी हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जौलीग्रांट हॉस्पिटल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार जिस जगह पर यह बस दुर्घटना हुई, वहां पर […]

टिहरी जनपद के जाखणीधार से देहरादून जा रही विश्वनाथ सेवा की बस संख्या यूए०७ आर७१०५ टिहरी-चंबा मार्ग पर बादशाहीथौल(चंबा) मोड़ के पास पलट गई। जिससे १३ लोग जख्मी हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जौलीग्रांट हॉस्पिटल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार जिस जगह पर यह बस दुर्घटना हुई, वहां पर अत्यधिक पाला पड़ा हुआ था। जिसमें बस रपट गई और वह सड़क पर ही पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में २७ लोग सवार बताए जा रहे हैं। १० घायलों को सीएचसी चंबा और दो घायलों को जिला अस्पताल टिहरी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

Also Read This

अवैध संबंध, धमकी और फिर हत्या! हरिद्वार ब्लाइंड मर्डर केस में पति-पत्नी गिरफ्तार

Haridwar Murder Case: दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में मिले 50 वर्षीय गोपाल के शव की हुई पहचान, पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया;...

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

Related Posts