ब्रेकिंग वीडियो: कमिश्नर आफिस मे आत्मदाह !

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में सरकारी अव्यवस्थाओं से आहत आकर एक व्यक्ति ने आयुक्त कार्यालय के बाहर पैट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। देखिए वीडियो  https://youtu.be/UMqg8BL9Dp8 हल्द्वानी निवासी समाजसेवी विजय सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने आर.टी.ओ.कार्यालय में अनियमितताओं को लेकर पूर्व में 8 दिनों तक आमरण अनशन किया था, जिसके बाद आयुक्त ने […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में सरकारी अव्यवस्थाओं से आहत आकर एक व्यक्ति ने आयुक्त कार्यालय के बाहर पैट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/UMqg8BL9Dp8

हल्द्वानी निवासी समाजसेवी विजय सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने आर.टी.ओ.कार्यालय में अनियमितताओं को लेकर पूर्व में 8 दिनों तक आमरण अनशन किया था, जिसके बाद आयुक्त ने दिशानिर्देश भी जारी किए थे। लेकिन आज तक हल्द्वानी के आर.टी.ओ.कार्यालय में अनियमितताएं जारी हैं। रावत ने दोपहर एक बजे आयुक्त कार्यालय परिसर में प्रवेश किया और ठीक आयुक्त राजीव रौतेला के कमरे के बाहर जेरेकिन में रखे पेट्रोल को अपने ऊपर छिड़क लिया। इससे पहले की रावत जेब से माचिस निकाल पाते, तल्लीताल पुलिस और
गोपनीय विभाग कर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। रावत ने बताया कि आर.टी.ओ.कार्यालय में चल रहे गलत कार्यों को लेकर उन्होंने आयुक्त कार्यालय समेत कई जगह शिकायतें दर्ज की हैं, लेकिन उसका कोई असर नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आयुक्त के आदेशों के
बावजूद कार्यालय मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि मेरी मांग सही है, और फिर भी पुलिस चाहे तो मुझपर मुकदमा लगा सकती है। रावत ने हल्द्वानी से अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाए जाने, संभागीय परिवहन अद्धिकारी के कार्यालय से कथित दलालों को बाहर किये जाने आदि पर दिनांक 1 जनवरी 2019 तक संभागीय परिवहन अद्धिकारी हल्द्वानी द्वारा कार्यवाही नहीं किये जाने को लेकर उठाया है ये कदम।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts