भाजपा मुख्यालय में अब रात को चौकीदार!

प्रदेश महामंत्री संगठन रहे संजय कुमार की गंदी हरकतों के कारण हुई भाजपा की छिछालेदर के बाद महामंत्री संगठन का अतिरिक्त पदभार संभालने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में रात के लिए चौकीदार की नियुक्ति कर दी है। संजय कुमार की हरकतों का समर्थन करने वाले देहरादून […]

प्रदेश महामंत्री संगठन रहे संजय कुमार की गंदी हरकतों के कारण हुई भाजपा की छिछालेदर के बाद महामंत्री संगठन का अतिरिक्त पदभार संभालने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में रात के लिए चौकीदार की नियुक्ति कर दी है। संजय कुमार की हरकतों का समर्थन करने वाले देहरादून भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल पर भी भाजपाइयों की निगाहें तनी हुई है जो संजय कुमार की शारीरिक नीड बताकर संघ और भाजपा की जमकर भद पिटवा चुके हैं ऐसा कहने वाले कि आखिरकार विनय गोयल पर कब निर्णय होगा।
इस बीच प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भाजपा के कुछ नेताओं के साथ संजय कुमार के उस कमरे का भी मुआयना किया और तमाम नए दिशा-निर्देशों के बाद शाम को ७ बजे से लेकर सुबह के ७ बजे तक एक प्राइवेट चौकीदार प्रदेश भाजपा कार्यालय में तैनात कर लिया है, ताकि प्रदेश भाजपा कार्यालय में आने-जाने वालों पर न सिर्फ नजर रखी जा सके, बल्कि आने-जाने वालों का रिकार्ड भी मेन्टेन किया जा सके।


संजय कुमार के कुछ खास चेले संजय के साथ ही प्रदेश भाजपा कार्यालय से रुखसत हो गए हैं, जबकि कुछ अभी तक संजय का सहारा बने हुए हैं। देखना है कि अजय भट्ट द्वारा तैनात किया गया चौकीदार भाजपा प्रदेश कार्यालय की किस हद तक चौकीदारी कर पाता है?

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts