भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर लगाया घोटाले का आरोप। जांच के निर्देश

जीरो टोलरेन्स मे भाजपा विधायक ने लगाये भ्रश्टाचार के आरोप  उत्तराखंड में हुआ मिट्टी तेल घोटाला विधायक ने की मुख्यमंत्री से शिकायत किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री से ऊधमसिंह नगर में हुए करोड़ों के कैरोसिन घोटाले की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने कैरोसिन घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। विधायक […]

जीरो टोलरेन्स मे भाजपा विधायक ने लगाये भ्रश्टाचार के आरोप 

उत्तराखंड में हुआ मिट्टी तेल घोटाला

विधायक ने की मुख्यमंत्री से शिकायत

किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री से ऊधमसिंह नगर में हुए करोड़ों के कैरोसिन घोटाले की शिकायत की।

मुख्यमंत्री ने कैरोसिन घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। विधायक शुक्ला ने रविवार को मुख्यमंत्री को पत्र देकर कहा कि ऊधमसिंह नगर में हर महीने 3,19000 लीटर (60 लाख रुपये मूल्य का) मिट्टी का तेल आता है, जो राज्य सरकार के जरिए जिला प्रशासन एवं जिला पूर्ति विभाग के माध्यम से सस्ता गल्ला विक्रेताओं को दिया जाता है। पिछले चार वर्षों से उपभोक्ताओं से यह कह कर मिट्टी का तेल नहीं दिया जा रहा है कि एलपीजी लागू हो जाने के बाद अब डिपो पर मिट्टी का सस्ता तेल नहीं मिलेगा और जिले में किसी को तेल नहीं दिया गया। सूचना अधिकार के तहत जिला प्रशासन ने प्रत्येक माह केरोसिन की प्राप्ति एवं उसके वितरण की बात कही है।

जिले में यह शिकायत मिली कि मिट्टी का तेल सीधे ही बेच दिया जाता है। इस प्रकार 7.25 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से लगभग 29 करोड़ रुपये का गबन अकेले ऊधमसिंह नगर में होने की आशंका है। विधायक ने कहा कि अन्य जिलों की भी जांच कराई जाए। श्री शुक्ला ने  कहा कि पूरे राज्य में सौ करोड़ के लगभग घोटाले की आशंका है, जिसकी जांच निष्पक्ष एजेंसी अथवा एसआईटी से कराई जाए। मुख्यमंत्री ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Also Read This

ब्रेकिंग : ज्यूलिकोट दूषित पानी मामले में हाईकोर्ट सख्त,आदेशों के अनुपालन की रिपोर्ट तलब

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती ज्यूलिकोट और आसपास के क्षेत्रों में दूषित पेयजल की समस्या से जुड़ी जनहित याचिका (PIL) पर उत्तराखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई।...

घास काट रही महिला पर भालू का हमला, पैर चबा डाला;बमुश्किल बची जान

पिथौरागढ़: बेरीनाग विकासखंड के पांखू क्षेत्र के डाडल गांव में घास काटने गई 52 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में...

Related Posts