भूकम्प से दहली केदारघाटी, जिला प्रशासन को नहीं खबर

जगदम्बा कोठारी/ रूद्रप्रयाग आज दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर केदार घाटी के केदारनाथ,मनसूना, गुप्तकाशी समेत उखीमठ ब्लॉक मुख्यालय मे भूकम्प के जोरदार झटके महसूस किये गये। हैरत की बात है कि जिला प्रशासन को भूकम्प आने की घटना की जानकारी ही नहीं है। भूकम्प आने के चार घन्टे बाद भी जिला प्रशासन यह बताने […]

जगदम्बा कोठारी/ रूद्रप्रयाग

आज दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर केदार घाटी के केदारनाथ,मनसूना, गुप्तकाशी समेत उखीमठ ब्लॉक मुख्यालय मे भूकम्प के जोरदार झटके महसूस किये गये। हैरत की बात है कि जिला प्रशासन को भूकम्प आने की घटना की जानकारी ही नहीं है। भूकम्प आने के चार घन्टे बाद भी जिला प्रशासन यह बताने मे असमर्थ है कि भूकम्प का केन्द्र कहां था और तीव्रता क्या थी। मीडिया कर्मियों के दबाव मे अब जिला प्रशासन इस जानकारी को जुटाने मे लगा है। सूत्रों से पता चला है कि संबधित विभाग के अधिकांश कर्मियों के ‘शीतकालीन’ अवकाश पर चले जाने के कारण प्रशासन जानकारी देने मे असमर्थ है। मीडिया कर्मियों के दबाव के चलते आनन फानन मे अधिकारियों को तत्काल जनपद मे बुलाया जा रहा है।
फिलहाल अभी तक केदार घाटी मे किसी भी नुकसान की कोई सूचना नहीं है प्रशासन की लाचारी यहां देखते बनती है कि कर्मठ जिलाधिकारी भी लाचार बनकर स्थानीय जनता का फोन नहीं उठा रहे हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts