महिलाओं का घर से निकलना हुआ दूभर, प्रदेश नहीं संभल रहा तो सीएम त्रिवेन्द्र दें इस्तीफा: नेगी

मुख्यमंत्री को खनन/शराब कारोबार से फुर्सत नहीं, कौन करेगा कानून व्यवस्था दुरुस्त, प्रदेश में हो रहे बलात्कार/चोरियों/डकैतियों का जिम्मेदार कौन, राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान में हुई घटना का जिम्मेदार कौन जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि त्रिवेन्द्रराज में आये दिन मासूम बच्चियों से बलात्कार व हत्यायें हो […]

मुख्यमंत्री को खनन/शराब कारोबार से फुर्सत नहीं, कौन करेगा कानून व्यवस्था दुरुस्त, प्रदेश में हो रहे बलात्कार/चोरियों/डकैतियों का जिम्मेदार कौन, राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान में हुई घटना का जिम्मेदार कौन

जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि त्रिवेन्द्रराज में आये दिन मासूम बच्चियों से बलात्कार व हत्यायें हो रही हैं, लेकिन सरकार को खनन व शराब कारोबार से फुर्सत नहीं है। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश में इन 17 महीनों के त्रिवेन्द्र राज में बलात्कार/डकैतियों/चोरियां/आत्महत्या आदि के मामलों में अप्रत्याशित वृद्वि हुई है, जो कि सरासर सरकार की नाकामी है।
नेगी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का दिन के उजाले में निकलना मुश्किल हो रहा है तो रात में क्या निकलना संभव है! अभी कुछ दिन पहले नारी निकेतन और फिर राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान में नि:शक्तजनों के साथ हुए शारीरिक व मानसिक शोषण ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है तथा आमजन राम भरोसे जीने को मजबूर हैं।
प्रदेश में किसानों के लिए ठोस व कारगर नीति न होने के कारण किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हैं। मोर्चा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर त्रिवेन्द्र रावत से प्रदेश नहीं संभल रहा तो इस्तीफा देकर शराब/खनन मायिाओं के कारोबार में उनका हाथ बंटाएं।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts