महिला नेत्रियों ने माँगा “सेक्स संघ नेताओं की नीड” बताने वाले विनय गोयल का इस्तीफ़ा

भाजपा के महामंत्री संगठन संजय कुमार को इस्तीफ़े के लिए मजबूर करने के बाद कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने अब “सेक्स को संघ नेताओं की नीड” बताने वाले महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

संजय कुमार का यौन उत्पीड़न में नाम आने के बाद संजय का पुतला फूंकने वाली महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी के नेतृत्व में महिलाओं ने भाजपा पर ज़ोरदार हमला किया कि संजय कुमार की अभी तक गिरफ़्तारी क्यों नहीं हुई है और महिलाओं को मेंटली प्रिपेयर होकर राजनीति में आने की बात कहने वाले विनय गोयल क्यों पद पर बने हुये हैं !

आज रविवार को कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने प्रदेश भर में त्रिवेंद्र रावत की ज़ीरो टोलरेंस नीति पर सवाल खड़े करते हुये पूछा कि चाल चरित्र और चेहरा की बात कहने वाली भाजपा विनय गोयल पर मौन क्यों है !

संजय कुमार और विनय गोयल पर केंद्रित इस कार्यक्रम में मातृ शक्ति के सम्मान को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कल राज्यपाल से मिलने का समय लिया गया है ताकि “निरंकुश सरकार” पर राजभवन से न्याय मिल सके।

देखना है कि महिला नेत्रियों द्वारा किए इस ताज़े हमले के बाद भाजपा संगठन और सरकार विनय गोयल पर क्या कार्यवाही करती है !

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts