महिला से बलात्कार मे भाजपा के बड़े नेता शिवप्रकाश आदि पर मुकदमा !

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रांत प्रचारक तथा वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश का नाम एक महिला से बलात्कार, गर्भपात कराना और धमकाने जैसे संगीन आरोप में आया है।

शिवप्रकाश

एक महिला ने संघ के नेता अमलेंदु चट्टोपाध्याय तथा विद्युत चटर्जी के साथ साथ भाजपा के पूर्व उत्तराखंड प्रांत प्रचारक और राष्ट्रीय राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश के नाम पर एफ आई आर दर्ज कराई है।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ जोर जबरदस्ती की गई और शादी का झांसा देने के नाम पर बार बार शारीरिक संबंध स्थापित किए गए और गर्भपात भी कराया गया।

एफआइआर की काॅपी


यह महिला पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ता है और उसने 31 अगस्त को इन तीनों नेताओं के नाम पर एफ आई आर दर्ज कराई है।
पुलिस ने यह मुकदमा 120 बी, 417, 376, 313 और आईपीसी की धारा 406 में दर्ज किया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि यह विरोधियों की साजिश है। महिला ने अपनी एफ आई आर में जिक्र किया है कि उसे कोलकाता के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था।
उस होटल में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश और सुब्रत चटर्जी आदि थे। इन नेताओं ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की किंतु वह किसी तरह से बच निकली, क्योंकि उसी समय संघ के एक और नेता अमलेंदु उपाध्याय ने पहुंचकर उन्हें बचा लिया था। किंतु अमलेंदु उपाध्याय ने इसका फायदा उठाते हुए बाद में नजदीकियां स्थापित कर ली और कई बार शादी का झांसा देते हुई उसके साथ कई बार बलात्कार किया तथा गर्भपात भी कराए, साथ ही विरोध करने पर धमकियां भी दी।
31 अगस्त को दर्ज इस एफ आई आर के अनुपालन में पुलिस ने 17 सितंबर को दिल्ली से अमलेंदु उपाध्याय को गिरफ्तार भी कर लिया है। शिव प्रकाश का उत्तराखंड से नाता काफी पुराना है। वह यहीं पर संघ के जिला प्रचारक, विभाग प्रचारक, प्रांत तथा क्षेत्र प्रचारक भी रह चुके हैं।
उत्तराखंड में भाजपा का कोई भी नेता इस प्रकरण पर किसी भी प्रकार की कोई टिप्पणी करने से बच रहा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts