मिसकॉल से पटाकर करता था रेप।नाबालिग से रेप मे गिरफ्तार।

देहरादून  (थाना सहसपुर)14 वर्षीय नाबालिक लड़की को मोबाइल फ़ोन से गुमराह कर डरा धमकाकर मुरादाबाद बुलाकर जबरदस्ती बलात्कार करने वाला आरोपी मुरादाबाद से गिरफ्तार।   दिनाँक 27 मई 18 की रात्रि में थाना सहसपुर पर थानाछेत्रन्तर्गत निवासरत एक व्यक्ति ने सूचना अंकित कराई की उसकी पुत्री कु. पूजा उम्र 14 वर्ष (काल्पनिक नाम) जो गुरुराम […]

देहरादून  (थाना सहसपुर)14 वर्षीय नाबालिक लड़की को मोबाइल फ़ोन से गुमराह कर डरा धमकाकर मुरादाबाद बुलाकर जबरदस्ती बलात्कार करने वाला आरोपी मुरादाबाद से गिरफ्तार।
  दिनाँक 27 मई 18 की रात्रि में थाना सहसपुर पर थानाछेत्रन्तर्गत निवासरत एक व्यक्ति ने सूचना अंकित कराई की उसकी पुत्री कु. पूजा उम्र 14 वर्ष (काल्पनिक नाम) जो गुरुराम राय इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में पढती है। जिसको फरवरी 18 में एक अज्ञात नंबर से फोन आया जिसने धीरे धीरे इनकी पुत्री से बात करना शुरू कर दिया और बहलाने फुसलाने लगा और इस पर दबाब बनाकर दिनाँक 24 मई 18 को मुरादाबाद बुलाया। जिस पर इनकी लड़की मुरादाबाद चली गई फिर वह इनकी लड़की को मुरादाबाद एक होटल में ले गया और उसके साथ वहां जोर जबरदस्ती से बलात्कार कर अगले दिन दिनाँक 25 मई 18 को डरा धमकाकर ये कहते हुए वापस भेज दिया कि अगर यह सब किसी को बताया तो तुम्हे जान सेे मरवा दूंगा।
 दिनाँक 25 मई 18 की शाम को जब इनकी बेटी डरी सहमी घर वापस आई तो बहुत पूछने पर इसने 27 मई 18 को अपनी माँ को सारी बात बताई। इस सूचना पर तत्काल थाना सहसपुर पर धारा 376/506 भादवि एवम 3/4 पोस्को एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया। उक्त घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। इस पर  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  एवम  छेत्राधिकारी विकासनगर, थाना थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।
 पुलिस टीम द्वारा पीड़िता से गहन पुछताछ कर अभियुक्त के संबंध में अन्य साक्ष्य एकत्रित किये गए। थाना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटना की सूचना प्राप्ति के मात्र 20 घण्टे के अंदर अभियुक्त राहुल ठाकुर को दिनाँक 28 मई 18 की सांय को मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से डिज़ाइन को कंपनी लाखड़ी फाजलपुर मार्ग मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।
 अभियुक्त ने गहनता से पुछताछ पर बताया कि वह उक्त फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर का काम करता है और अपने मोबाइल से अलग-अलग नंबर पर कॉल करता रहता है। जिस नंबर पर भी फीमेल वॉइस आती है, उस पर दुबारा कॉल करता रहता है और उनसे धीरे धीरे बातों बातों में दोस्ती कर लेता है और मोबाइल पर महिलाओं से अश्लील बातें करता है । इसी प्रकार पीड़िता के भी नंबर पर काॅल लग जाने के बाद उससे बातें करना शुरू कर दिया और बताया कि पीड़िता काम उम्र की थी इसलिए वह आसानी से मेरे कहने पर मुरादाबाद आ गई और उसको होटल में ले जाकर जबरदस्ती ब्लात्कार करने की बात स्वीकार की गई है।
अभियुक्त को आज  न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में 16 टायरा ट्रक पलटा। एक की मौत,दो घायल 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा...

मौसम अपडेट: दिन में चटक धूप तो रातें सर्द; सितम्बर में मानसून की विदाई के संकेत !

देहरादून। उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। प्रदेश में मौसम का मिजाज भी बदलता नजर आ रहा है। दिन में...

Related Posts