मी टू मामले में संजय कुमार पद मुक्त

भाजपा आलाकमान ने भाजपा नेता संजय कुमार को उत्तराखंड के महामंत्री संगठन पद से पद मुक्त कर दिया है आज देहरादून में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी कि संजय कुमार को केंद्रीय नेतृत्व ने पद मुक्त कर दिया है।  अजय भट्ट ने संजय कुमार का बचाव करते हुए […]

भाजपा आलाकमान ने भाजपा नेता संजय कुमार को उत्तराखंड के महामंत्री संगठन पद से पद मुक्त कर दिया है आज देहरादून में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी कि संजय कुमार को केंद्रीय नेतृत्व ने पद मुक्त कर दिया है।

 अजय भट्ट ने संजय कुमार का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने खुद ही पार्टी नेतृत्व से खुद को पद मुक्त किए जाने का अनुरोध किया था और केंद्रीय नेतृत्व ने मात्र उनका अनुरोध स्वीकार है तथा उन्हें पद मुक्त कर दिया है।
 यही नहीं अजय भट्ट ने रामायण से सीता का उदाहरण देते हुए कहा कि उन पर भी आरोप लगे थे और तब धरती फट गई थी।अजय भट्ट ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव में फायदा लेने के लिए दुष्प्रचार कर रही है।
गौरतलब है कि कांग्रेस कई दिन से संजय कुमार के प्रकरण को मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में उतर गई है और गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने प्रदर्शन और पुतला दहन कर रही है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts