यमुनाघाटी में मानव तस्करी , दो महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी में किशोरियों के साथ शर्मसार करने वाली वारदाते रुकने का नाम नही ले रही है हाल ही में एक गांव की नाबालिक  किशोरी को रेप कर मर्डर की वारदात का मामला ठंडा नही हुआ था कि, आज   बड़कोट थाने की पुलिस ने हरियाणा के जींद और केन्थल निवासी 4 पुरूष को टाटा […]

नीरज उत्तराखंडी 

उत्तरकाशी में किशोरियों के साथ शर्मसार करने वाली वारदाते रुकने का नाम नही ले रही है हाल ही में एक गांव की नाबालिक  किशोरी को रेप कर मर्डर की वारदात का मामला ठंडा नही हुआ था कि, आज   बड़कोट थाने की पुलिस ने हरियाणा के जींद और केन्थल निवासी 4 पुरूष को टाटा सूमो वाहन में अपहृत नाबालिग किशोरी के साथ गिरफ्तार किया। ये लोग बड़कोट थाना क्षेत्र से एक नाबालिक किशोरी को पंजाब नबर की प्राइवेट वाहन से अपहरण कर ले जा रहे थे ऐसे में बड़कोट पुलिस को एक बड़े रैकेट को पकड़ने में सफलता मिली है ।
बड़कोट सीओ जीएल कोहली ने बताया बड़कोट तहसील के कुठार गांव से एक व्यक्ति को फ़ोन से सूचना मिली कि कुछ लोग गांव के एक नाबालिग को बहला फुसलाकर  अपने साथ ले जा रहे हैं।जिस पर उस व्यक्ति ने तत्काल बड़कोट पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसओ के नेतृत्व में पुलिस ने बड़कोट दोबाटे पर वाहनों की चेकिंग नाका लगा कर शुरू की। चेकिंग के दौरान पुलिस को पंजाब नंबर की गाड़ी में हरियाणा के केन्थल निवासी ओमवीर और मोनिका सहित जींद निवासी सुलेन्द्र,विनोद और उसकी पत्नी मोनिका के साथ कुठार गांव के एक नाबालिग मिली। जिस पर पुलिस ने तुरंत सबको हिरासत में लेते हुए आईपीसी की धारा 363,370 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
अपहरण कर्ता इतने शातिर थे कि उन्होंने इस वारदात को अंजाम देने के लिए जिस वाहन का इस्तेमाल किया वो प्राइवेट नम्बर का टाटा सूमो वाहन था जिससे आसानी से इन पर किसी को सक न हो ।वंही पुलिस इस मामले में कि सी बड़े रैकेट का हाथ होने से इनकार नहीं कर रही है इस संबंध मे SHO को जांच के आदेश जारी कर दिए गए । हालांकि अभी नाबालिक किशोरी किसी से भी बात करने को तैयार नही है ।
आरोपी
1-ओमबीर पुत्र रामकुमार निवाशी कठियाना केन्थल हरियाणा
2-सुलेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवाशी धनोरी जींद हरियाणा
3-विनोद कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवाशी धनोरी जींद हरियाणा
4-रामेर पुत्र धर्मपाल निवाशी धनोरी जींद हरियाणा
5-मोनिका पत्नी विनोद निवाशी धनोरी जींद हरियाणा
6-मोनिका पुत्र दरबारा निवासी केन्थल हरियाणा /मायका ग्राम खनन्यासनी नैटवाड़ ब्लॉक मोरी उत्तरकाशी

Also Read This

क्राइम: देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को सूचना देकर पति फरार

देहरादून, 21 सितंबर 2026: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान...

हादसा: तुंगनाथ ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला! देर रात से सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना गणेश...

Related Posts