रामनगर में बीडीसी मेंबर की अदालत के बाहर गोली मार कर हत्या

कृष्णा बिष्ट/हल्द्वानी

रामनगर में बीडीसी मेंबर की अदालत के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक सफेद रंग की आल्टो कार सवार 3 अज्ञात लोगों ने हत्या को अंजाम दिया। अदालत के बाहर हुई इस हत्या से लोग में दहशत का माहौल बना हुआ है, पुलिस ने घटना के बाद हत्यारों की धरपकड़ के लिए रामनगर से जाने वाले तमाम रास्तों को सीज कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक कुछ वर्ष पूर्व कोसी बैराज पर छोई निवासी हेमंत फत्र्याल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने वीरेंद्र मनराल को दफा 120 के तहत अपराधी बनाया था। इसी मामले की आज कोर्ट में तारीख थी। इसी दौरान अदालत के बाहर एक सफेद रंग की आल्टो कार से आए कुछ अज्ञात लोगों ने मनराल को सड़क पर गोली मार दी। जिससे वीरेंद्र मनराल की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रामनगर से निकलने वाले तमाम रास्तों को सीज कर दिया गया है। अभी हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिन्हें पकडऩे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts