लेडी सिंघम का वायरल वीडियो:  विधायक से दारोगा की जमकर नोकझोंक

कृष्णा बिष्ट 
 यह वायरल वीडियो अल्मोड़ा के जैंती की चौकी इंचार्ज सुनीता नेगी का है। बंद के दौरान जब लड़कियों के एक कॉलेज को कांग्रेस कार्यकर्ता जबरन बंद कराने लगे तो चौकी इंचार्ज लॉ एंड ऑर्डर कायम करने के लिए मौके पर पहुंच गई।  मौके पर क्षेत्रीय विधायक तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और चौकी इंचार्ज के बीच जमकर नोकझोंक हुई। आप भी सुनिए।
देखिए वीडियो

लड़कियों का आरोप था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनसे जबरन धक्का-मुक्की की। “युवक भारत बंद के बहाने लड़कियों को छेड़ रहे थे।” इस पर चौकी इंचार्ज अपने दलबल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भिड़ गई।यह सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस पर एतराज जताया तो चौकी इंचार्ज ने दो टूक कह दिया कि कांग्रेस कार्यकर्ता बदतमीजी करेंगे तो वह सहन नहीं करेंगे। उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जबकि कुंजवाल ने दरोगा पर राजनीतिक पार्टी के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया।

देखिए वीडियो 

 जब गोविंद सिंह कुंजवाल ने उन्हें समझाना चाहा कि पूरे देश में भारत बंद का आह्वान किया गया है इसलिए तुम अपना काम करो, किंतु चौकी इंचार्ज भी पलट कर बोली कि वह अपनी ड्यूटी अच्छी तरीके से जानती है और वही अंजाम दे रही हैं और यही उनका काम है।
 इस पर जब गोविंद सिंह कुंजवाल ने उन्हें कार्यकर्ताओं का विरोध करने पर व्यवस्था बिगड़ने का हवाला देते हुए कहा कि यदि कुछ हुआ तो तुम जिम्मेदार होंगी, इस पर चौकी इंचार्ज पलट कर फिर बोली कि वह जानती है वह जिम्मेदार हैं। चौकी इंचार्ज होने के नाते। इसीलिए वह अपनी ड्यूटी कर रही हैं। बहरहाल विधायक और चौकी इंचार्ज के बीच का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts