वायरल वीडियो : गांव की महिलाओं ने विधायक को सुनाई जमकर खरी-खोटी

चमोली जनपद में ग्वालदम की महिलाओं ने क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। और इसका वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बल शब्द का बहुतायत में प्रयोग करते हुए तुम्हारी भाषा में महिलाओं की यह खरी-खोटी काफी दिलचस्प बन पड़ी है। देखिए वीडियो https://youtu.be/Nfd2b4_4C9g एक […]

चमोली जनपद में ग्वालदम की महिलाओं ने क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। और इसका वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बल शब्द का बहुतायत में प्रयोग करते हुए तुम्हारी भाषा में महिलाओं की यह खरी-खोटी काफी दिलचस्प बन पड़ी है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/Nfd2b4_4C9g

एक सड़क के किनारे मरम्मत का कार्य कर रही ग्रामीण महिलाओं ने लंबे समय से क्षेत्र से नदारद थराली विधायक मुन्नी देवी पर चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा न करने को लेकर काफी भड़ास निकाली।

महिलाएं क्षेत्रीय विधायक को कह रही हैं कि चुनाव के टाइम तो घर-घर वोट मांगने के लिए आई थी और कहा था कि वह सड़क का डामरीकरण कर देंगे लेकिन एक साल बाद भी विधायक तो गायब है ही सड़क का डामरीकरण भी नहीं हो पाया।

महिलाओं ने इस बात को लेकर भी काफी गुस्सा जताया कि विधायक ने क्षेत्र में आने के बजाय, काम न करने को लेकर यह तर्क दिया है कि “उन्हें तो घाट ब्लॉक से वोट पड़े हैं, ग्वालदम से नहीं ।”

इससे ग्वालदम की महिलाओं में काफी गुस्सा है।

वीडियो को देख कर पता चल रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर ही अपलोड करने के लिए बनाया गया था।

जाहिर है कि जब क्षेत्रीय विधायक क्षेत्र में नहीं आएगी तो महिलाओं के पास भी सोशल मीडिया ही एक मात्र माध्यम बना हुआ है।

देखना यह है कि गांव की महिलाओं की आवाज विधायक और भाजपा सरकार के कानों तक कैसे और कब तक पहुंचती है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts