विधायक ने दी बाप की गाली। राजस्व कर्मी ने दिया दो टूक जवाब। जानिए क्या है पूरा मामला

विधायक यतिश्वरानंद की हनक का दूसरा आडियो आया।चैक बांट देने से खफा हो गये विधायक कुमार दुष्यंत हरिद्वार ग्रामीण से विधायक स्वामी यतिश्वरानंद का एक और अॉडियो मार्केट में आ गया है,जिसमें वह एक व्यक्ति को समाज कल्याण के चैक सीधे बांट देने पर हड़का रहे हैं। पिछले दिनों भी वन विभाग के एक अधिकारी […]

विधायक यतिश्वरानंद की हनक का दूसरा आडियो आया।चैक बांट देने से खफा हो गये विधायक
कुमार दुष्यंत
हरिद्वार ग्रामीण से विधायक स्वामी यतिश्वरानंद का एक और अॉडियो मार्केट में आ गया है,जिसमें वह एक व्यक्ति को समाज कल्याण के चैक सीधे बांट देने पर हड़का रहे हैं।
पिछले दिनों भी वन विभाग के एक अधिकारी को हड़काने का विधायक का आडियो खूब चर्चित हुआ था।
सरकार को समय-समय पर गरियाने वाले विधायक यतिश्वरानंद अपनी राजनीतिक दंबगई के लिए जाने जाते हैं।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव में पछाड़ने वाले यतिश्वरानंद का काबिना मंत्री मदन कौशिक से भी छत्तीस का आंकडा है।उनका एक और आडियो वायरल हुआ है।जिसमें वह एक व्यक्ति को जनता में बंटने के लिए आए चैक उसके द्वारा खुद बांट दिये जाने पर हडका रहे हैं।
विधायक जी उसे अपने अंदाज में हड़काते हुए कह रहे हैं “जब तुझे म्हारे आदमी ने कह दिया था तो तून्ने अपने हाथ से क्यूं बांटे।. . इब देख ले फेर. . म्हारे चैक आश्रम त बंटेंगे. . बता दिया तूझे! “
करीब दो मिनट की बातचीत में विधायक चैक बांटने को लेकर उस व्यक्ति की जमकर क्लास ले रहे हैं।व वो आगे से ऐसा न करे इसके लिए उसे चेतावनी भी दे रहे हैं।चैक बांट देने वाला कोई राजस्व कर्मी बताया जा रहा है।लेकिन यह आडियो एक आला अधिकारी ने ही वायरल किया है।ऐसी चर्चा है।
कुछ माह पूर्व भी एक उप वन अधिकारी द्वारा वन विभाग गेस्टहाऊस उपयोग करने के बाद स्वामी यतिश्वरानंद को उसका बिल थमा देने के बाद विधायक व वन अधिकारी का आडियो वायरल हुआ था।जिसमें यतिश्वरानंद उसे इस हिमाकत के लिए गरिया रहे थे।अब इस दूसरे आडियो के वायरल होने से विधायक की परेशानियां बढ सकती हैं।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts