वीडियो:बरसाती नाले मे बहा युवक। बमुश्किल बचा

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में हो रही भारी बरसात के बाद उफान पर आए बरसाती नालों को जबरदस्ती पार करते हुए एक मोटर साइकिल चालक बह गया जिसे बमुश्किल बचाया जा सका । देखिए वीडियो  https://youtu.be/AXaShfQRRl4 नैनीताल जिले में कालाढूंगी से रामनगर मार्ग में पड़ने वाले रपटे में बरसात के बाद तेज बहाव से पानी […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में हो रही भारी बरसात के बाद उफान पर आए बरसाती नालों को जबरदस्ती पार करते हुए एक मोटर साइकिल चालक बह गया जिसे बमुश्किल बचाया जा सका ।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/AXaShfQRRl4

नैनीताल जिले में कालाढूंगी से रामनगर मार्ग में पड़ने वाले रपटे में बरसात के बाद तेज बहाव से पानी निकलता है । यहां हर वर्ष कई घटनाएं देखी जाती हैं । ऐसे में प्रशासन ने यहां चेतावनी लगाकर लोगों को पानी कम होने तक रुकने के लिए कहा है। एक मोटर साइकिल चालक इस चेतावनी और लोगों के लाख मना करने के बावजूद रपटे को पार करने पर उतारू हो गया । जैसे ही वो बढा, पानी की तेज लहर उसे बहकर ले गई । युवक पानी में नीचे बाह गया हालांकि उसने मोटर साइकिल नहीं छोड़ी और उसकी मोटर साइकिल एक जगह अटक गई । युवक को लोगों ने बाहर निकलकर आने को कहा लेकिन वो मोटर साइकिल को साथ लेकर आने का प्रयत्न करने लगा । रपटे में पानी का जबरदस्त बहाव देखने को मिला ।
कालाढूंगी से रामनगर की तरफ जा रहा युवक बैलपड़ाव के नजदीक कटकड नाले में बह गया, नाले को उफान पर आता देख सभी लोगो ने अपने वाहन को रोककर इंतजार करना ठीक समझा । उतावला युवक नहीं माना और वह बरसाती नाले में जैसे ही गया बाह गया । लोगों ने मदद कर उसे बचाया।

Also Read This

मौसम अपडेट: मानसून से पहले इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

देहरादून, 21 सितंबर 2026: उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 21...

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

Related Posts