वीडियो: भाजपा उपाध्यक्ष धरा गया, चार लाख की स्मैक के साथ

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में एक भाजपा नेता को पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ गिराफ्तार किया है । देखिए वीडियो  https://youtu.be/DGHfsdINQYo   उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में दो दिन में दो भाजपा नेताओं ने पार्टी की किरकिरी की है। बीते रोज एक भाजपा नेता आशिकी के चक्कर में एक […]

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में एक भाजपा नेता को पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ गिराफ्तार किया है ।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/DGHfsdINQYo

  उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में दो दिन में दो भाजपा नेताओं ने पार्टी की किरकिरी की है। बीते रोज एक भाजपा नेता आशिकी के चक्कर में एक आई.पी.एस.के हाथों चप्पलों से पीटा था। आज पुलिस ने भाजपा के एक और नेता के वहाँ छापा मारकर लाखों की स्मैक बरामद की है। कोतवाली पुलिस ने बीती रात रम्पुरा निवासी हरि मोहन को 4 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा था, उससे हुई पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि भाजपा के रुद्रपुर के महानगर उपाध्यक्ष कांति कोली बाहर से लाकर स्मैक सप्लाई करता है। पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र कुमार ने तुरंत एक्शन लेते हुए भारी फोर्स के साथ जब भाजपा नेता कांति कोली के शू सेंटर पर दबिश दी तो जूते के डिब्बे में छुपाई 19.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई । ये स्मैक लाखों रुपये की आंकी जा रही है। भाजपा नेता कांति कोली को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद कुछ चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
       भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष को पुलिस ने चार लाख से ज्यादा की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार भाजपा नेता का नाम कांति कोली बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कल सुबह स्मैक के साथ गिरफ्तार किए गए हरिमोहन से पूछताछ की तो पता चला था कि वह भाजपा नेता कांति कोली से स्मैक खरीदता है। इस पर पुलिस ने कांति को कोतवाली में बुलाकर उससे पूछताछ की और पुलिस की एक टीम ने कांति की दुकान पर छापा मारा। पुलिस को दुकान से तीस ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने कोली को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक की कीमत चार लाख रूपये बताई जा रही है। कांति कोली ने रंपुरा में अपनी जूते की दुकान में एक जूते के डिब्बे में स्मैक छिपा कर रखी थी।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts