शर्मनाक : प्रोफेसर ने किया छात्रा से दुष्कर्म। गिरफ्तार

टिहरी जिले के हिंडोलाखाल में राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी के प्रोफेसर डॉक्टर गजेंद्र चौहान ने 17 वर्षीय छात्रा के साथ चाकू की नोक पर बलात्कार कर दिया। पिता के कहने पर कलियुगी गुरु जी को स्थानीय फल पुलम देने गई छात्रा को हिंदी के प्रोफ़ेसर चौहान ने जबरन बंधक बना दिया था। छात्रा ने शोर मचाने […]

टिहरी जिले के हिंडोलाखाल में राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी के प्रोफेसर डॉक्टर गजेंद्र चौहान ने 17 वर्षीय छात्रा के साथ चाकू की नोक पर बलात्कार कर दिया। पिता के कहने पर कलियुगी गुरु जी को स्थानीय फल पुलम देने गई छात्रा को हिंदी के प्रोफ़ेसर चौहान ने जबरन बंधक बना दिया था। छात्रा ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसे चाकू से आतंकित करके खामोश करा दिया।
 घर लौटने पर गुमसुम छात्रा उस समय तो घर में यह बात शर्म के मारे नहीं बता पाई, लेकिन उस ने शाम को अपने जीजाजी को मैसेज में यह बात बता कर जहर खा लिया। हालांकि समय रहते तत्काल छात्रा को डॉक्टर के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल ले जाया गया और वह बच गई।
 बृहस्पतिवार को उसने कलयुगी प्रोफेसर की हैवानियत का किस्सा बयान किया तो उसके पिता ने थाने में प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर प्रोफेसर को गिरफ्तार कर दिया। हिंडोलाखाल के थाना अध्यक्ष धीरज बलूनी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ बलात्कार की धारा 376, जान से मारने की धमकी की धारा 506, आत्महत्या के लिए मजबूर करने (342) से लेकर जबरन बंधक बनाने की धारा 306 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आज आरोपित को मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आरोपित मेरठ के शक्ति विहार का रहने वाला है और शादीशुदा होने के साथ ही एक बच्ची का पिता भी है। क्षेत्र में प्रोफेसर की करतूत को लेकर लोग काफी गुस्से में हैं।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts