शहीद जवान को उत्तराखंड की सलामी

कमल जगाती, नैनीताल कश्मीर की पत्थरबाजी में शहीद हुए जवान राजेंद्र सिंह को सलामी देने पिथौरागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। जवान के पार्थिव शरीर को सेना के विमान से उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ लेकर पहुंची फ़ौज। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि आतंकी इस बात को समझ गये हैं कि भारत न तो उनके कारनामों से […]

कमल जगाती, नैनीताल

कश्मीर की पत्थरबाजी में शहीद हुए जवान राजेंद्र सिंह को सलामी देने पिथौरागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। जवान के पार्थिव शरीर को सेना के विमान से उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ लेकर पहुंची फ़ौज। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि आतंकी इस बात को समझ गये हैं कि भारत न तो उनके कारनामों से डरेगा और ना ही उनके आगे झुकेगा।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/tuB-JprBEQ4

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट का जवान शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में शहीद हो गया था। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही परिवार सहित गाँव में शोक छा गया। गंगोलीहाट के बुंगली क्षेत्र के बदेनाकुण्ड गाँव निवासी राजेन्द्र सिंह बुंगली शुक्रवार को अनन्तनाग जिले के काजीकुंदाताल में पैट्रोलिंग दल के साथ था। इसी दौरान आतंकवादी हमला हो गया।

इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना ने आतंकवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ में राजेंद्र सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगने से वो शहीद हो गया। 23 वर्षीय शहीद राजेन्द्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहने हैं जिसमे एक की शादी हो गई है। शहीद के पिता चंद्र सिंह और माता मोहिनी देवी इस खबर के बाद से ही सदमे में हैं। राजेन्द्र सिंह तीन वर्ष पूर्व ही सेना में भर्ती हुआ था और वो वर्तमान में जाट रेजीमेंट में तैनात था। उसकी पोस्टिंग 15 दिन पहले ही जम्मू कश्मीर में हुई थी। शहादत की खबर मिलते ही परिवार समेत पूरे गाँव में शोक छाया रहा। आज सवेरे शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर सेवा का विमान पिथौरागढ़ पहुंचा। वहां प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उसे रिसीव किया। मुख्यमंत्री समेत फ़ौज के आला अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद की शहादत को याद रखने की बात कही। शहीद को सड़क मार्ग से उसके गांव तक लेकर जाया जा रहा है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts