श्रीदेव सुमन पार्क का मंत्री मदन कौशिक ने किया अनावरण।

आज अमर शहीद श्री देव सुमन जी की पुण्यतिथि पर टिहरी विस्थापित जनकल्याण समिति हरिद्वार द्वारा टिहरी विस्थापित कलोनी, रोशनाबाद में स्थित सृजित पार्क में अमर शहीद श्री देव सुमन जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही जो शासन में समिति की ओर से पत्र है कि इस सृजित पार्क का नाम अमर शहीद श्री सुमन पार्क किया जाए,उस पर मंत्री श्री कौशिक ने घोषणा कर दी है।


इस मौके पर मुख्य अतिथि  मदन कौशिक  ( कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार) , विशिष्ट अतिथि  ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी,  किशोर उपाध्याय ,  बच्चीराम कंस्वाल ,  समर भंडारी  , विमल भाई (माटूजनसंठन) आदि उपस्थित रहे। इन सभी के  द्वारा अमर शहीद श्री देव सुमन पार्क में अमर शहीद श्री देव सुमन जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अतुल गुसाईं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर गुप्ता , उपाध्यक्ष  सुरेन्द्र भंडारी , सचिव  एम डी शर्मा , कोषाध्यक्ष  जयकिशन न्यूली , रमेश बैंजवाल ,  कुंवर सिंह बिष्ट जी, सत्यप्रसाद कंस्वाल जी,मनवर रावत, मनोहर रावत,श्री प्रवीण रावत, राकेश शर्मा, एस पी जुयाल, राकेश डोभाल, राजीव कठैत, गोपाल मोंगली, बंलवत पंवार, पीतांबर पाल, रनबीर सिंह, समरपाल सिंह, एस पी चोहान, विरेन्द्र सिंह,श्री अभिषेक शर्मा, जगदीश नगरकोटी, सोहन सिंह गुसाईं, घनानंद जोशी आदि लोग मौजूद थे।
मूर्ति अनावरण के पश्चात सभी ने अमर शहीद श्री देव सुमन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts