सनसनीखेज वीडियो : इंदिरा हृदयेश ने कहा मेरे पास है मुख्यमंत्री के परिवार के स्टिंग ! पर दिखाऊंगी नहीं

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने आज मीडिया के सामने यह स्वीकार कर एक बड़ी सनसनी फैला दी कि मुख्यमंत्री के परिवारजनों के स्टिंग के वीडियो उनके पास है और इन वीडियो को समाचार प्लस के सीईओ ने हमें भेजा था। देखिए वीडियो  https://youtu.be/6HmhcR8Df4I  किंतु स्टिंग को सार्वजनिक करने के सवाल पर इंदिरा हृदयेश ने कहा […]

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने आज मीडिया के सामने यह स्वीकार कर एक बड़ी सनसनी फैला दी कि मुख्यमंत्री के परिवारजनों के स्टिंग के वीडियो उनके पास है और इन वीडियो को समाचार प्लस के सीईओ ने हमें भेजा था।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/6HmhcR8Df4I

 किंतु स्टिंग को सार्वजनिक करने के सवाल पर इंदिरा हृदयेश ने कहा कि उनके पास वीडियो की कॉपी तो है लेकिन क्योंकि इसके प्रमाण उमेश जे कुमार के पास ही हैं, इसलिए वहीं इन को सार्वजनिक भी करेंगे।
 इंदिरा हृदयेश मीडिया के सम्मुख लोकायुक्त के सवाल पर अपनी बात रखते हुए यह बात कह गई।
 इंद्रा हृदयेश ने कहा कि जब मुख्यमंत्री के परिवार का स्टिंग हुआ तो उमेश जे कुमार को जेल में डाल दिया गया किंतु यदि लोकायुक्त होता तो यह सारे सबूत और शिकायतें लोकायुक्त के पास जाती।
 क्योंकि सरकार खुद नहीं चाहती कि वह आए दिन किसी न किसी परेशानी में फंसते रहें और रोज कोई न कोई शिकायत लेकर के लोकायुक्त के पास चला जाए और उन्हें जवाब देना पड़े ! इसलिए बेहतर यही रहेगा कि लोकायुक्त का गठन किया ही ना किया जाए।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts