सुपर एक्सक्लूसिव:ड्राइ डे पर ‘पुलिस चौकी’ पर बिकती रही शराब

जहां एक ओर पूरा प्रदेश आज गांधी जयंती मना रहा था,वहीं गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे होने के बावजूद भी चमोली के घाट विकासखंड में पुलिस चौकी के छत पर पूरे दिन भर अवैध रूप से शराब बिकती रही। देखिए वीडियो  https://youtu.be/MeLo09iTs40 दरअसल घाट पुलिस चौकी की छत पर घाट अंग्रेजी शराब की […]

जहां एक ओर पूरा प्रदेश आज गांधी जयंती मना रहा था,वहीं गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे होने के बावजूद भी चमोली के घाट विकासखंड में पुलिस चौकी के छत पर पूरे दिन भर अवैध रूप से शराब बिकती रही।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/MeLo09iTs40

दरअसल घाट पुलिस चौकी की छत पर घाट अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैनों का आवासीय कमरा है, और 2 अक्टूबर के चलते अंग्रेजी शराब की दुकान आज पूरे दिन बंद रही,लेकिन सेल्समैन कमरे से ग़ांधी जयंती पर भी शराब बेचने से नही चूके।

पूरे दिन भर सेल्समैनों ने मनमाने दामों पर शराब बेची। सेल्समैनों के हौसले इतने बुलंद थे कि उनको ठीक उनके कमरे के नीचे घाट पुलिस चौकी का भी खौफ नही रहा,और न ही पुलिस ने चौकी के ऊपर से बिक रही शराब पर कार्यवाही करने की जहमत उठाई। जहाः एक ओर एसपी चमोली तृप्ति भट्ट ने अवैध शराब को लेकर अभियान छेड़ा है वहीं घाट पुलिस एसपी के किये कराए पर पानी फेर रही है।

Also Read This

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

Related Posts