सुप्रीम कोर्ट आर्डर: उत्तराखंड का ये मेडिकल कॉलेज होगा सील। सरकार करेगी टेकओवर

सरकार सुभारती मेडिकल कॉलेज को कल सील करके टेकओवर कर लेगी। सरकार कल सुबह सुभारती मेडिकल कॉलेज को सील करके कब्जा लेने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। सरकार का यह कदम सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उठाया गया है। सुभारती मेडिकल कॉलेज ने सुप्रीम कोर्ट में गलत तथ्य रख कर एमबीबीएस में एडमिशन […]

सरकार सुभारती मेडिकल कॉलेज को कल सील करके टेकओवर कर लेगी। सरकार कल सुबह सुभारती मेडिकल कॉलेज को सील करके कब्जा लेने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। सरकार का यह कदम सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उठाया गया है।

सुभारती मेडिकल कॉलेज ने सुप्रीम कोर्ट में गलत तथ्य रख कर एमबीबीएस में एडमिशन की स्वीकृति ली थी। सुभारती मेडिकल कॉलेज कालेज के प्रबंधकों का इसके असली मालिक मनीष कुमार वर्मा से लंबे समय से विवाद चल रहा था।

सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने पर मनीष कुमार वर्मा ने इसकी शिकायत सुप्रीम कोर्ट में कर दी थी। मेडिकल कॉलेज के संचालकों ने यह कॉलेज इसके असली मालिक मनीष कुमार वर्मा से खरीदी थी लेकिन कॉलेज संचालकों के करोड़ों रुपए के चेक मनीष वर्मा ने बैंक में लगाए तो वह बाउंस हो गए। इसका विरोध करने पर मनीष वर्मा को झूठे मुकदमों में फंसा दिया गया, जिसमें वर्मा केस जीत गए थे।

सुभारती कॉलेज को रासबिहारी बोस कॉलेज के नाम पर संचालित करने को भी मान्यता नहीं मिली थी। एमबीबीएस के छात्रों को 1 साल की पढ़ाई करने के बावजूद परीक्षा नहीं कराई जा सकी। एमसीआई के मानक पूरे न करने पर कॉलेज को एमबीबीएस की अनुमति ही नहीं दी गई थी। यूजीसी ने भी आरटीआई में इस बात को स्वीकार किया था कि कॉलेज का निरीक्षण नहीं हुआ है, इसलिए इस कॉलेज को मान्यता नहीं है और राज्य सरकार भी इसे मान्यता नहीं दे सकती।

कोर्ट में आज राज्य सरकार के एडवोकेट जनरल ने बताया कि सरकार कॉलेज को टेकओवर करके स्वयं चलाएगी। इस पर जस्टिस ने सरकार को आदेश दिए कि तत्काल कॉलेज को सील कर के 4 हफ्ते में इसका अधिग्रहण कर लिया जाए।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts