हाईकोर्ट ब्रेकिंग: स्टिंग मामले मे सीएम के भाई बिल्लू को नोटिस। दोस्त संजय गुप्ता भी लपेटे मे।

कमल जगाती, नैनीताल  ब्रेकिंग न्यूज़, नैनीताल स्टिंग ऑपरेशन संबंधी टी.वी.न्यूज़ चैनल के चर्चित सी.ई.ओ.उमेश शर्मा की जमानत, एफ.आई.आर.क्वेश(खारिज), नार्को और ब्रेन मैपिंग टैस्ट नहीं करवाने की याचिका पर सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने देहरादून के ए.डी.जे./सी.जे.एम.को कल 16 नवंबर को जमानत याचिका पर सुनवाई करने को कहा है। सीएम के भाई वीरेंद्र रावत(बिल्लू) मुख्य न्यायाधीश […]

कमल जगाती, नैनीताल 

ब्रेकिंग न्यूज़, नैनीताल स्टिंग ऑपरेशन संबंधी टी.वी.न्यूज़ चैनल के चर्चित सी.ई.ओ.उमेश शर्मा की जमानत, एफ.आई.आर.क्वेश(खारिज), नार्को और ब्रेन मैपिंग टैस्ट नहीं करवाने की याचिका पर सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने देहरादून के ए.डी.जे./सी.जे.एम.को कल 16 नवंबर को जमानत याचिका पर सुनवाई करने को कहा है।

सीएम के भाई वीरेंद्र रावत(बिल्लू)

मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ ने मुख्यमंत्री के भाई ,  संजय गुप्ता और जांच अधिकारी(आई.ओ.)को नोटिस जारी करने को कहा है। मुख्यमंत्री के भाई का नाम वीरेंद्र रावत बिल्लू है तथा संजय गुप्ता मुख्यमंत्री के दोस्त हैं।

गौरतलब है कि संजय गुप्ता का नाम स्टिंग प्रकरण में उस समय उछला था, जब स्टिंग करने वाले साहनी ब्रदर्स ने अपने अरेस्टिंग स्टे के लिए कोर्ट में संजय गुप्ता  द्वारा ₹10 लाख की डिमांड करने की बात कही थी। “संजय गुप्ता ने पांच लाख की रकम मुख्यमंत्री से मिलाने के एवज में ली थी।”

साहनी ब्रदर्स ने हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री के भाई वीरेंद्र रावत का भी स्टिंग करने की बात स्वीकारी थी।

सीएम का दोस्त संजय गुप्ता 

नार्को और ब्रेन मैपिंग टैस्ट करने की अनुमति संबंधी याचिका को सरकार ने उच्च न्यायालय में मामला चलने तक वापस ले लिया है।

यह भी पढेें़: एक्सक्लूसिव: आईएएस ओमप्रकाश के स्टिंग से हुई उमेश की गिरफ्तारी, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के स्टिंग की भी थी तैयारी

यह भी पढेें: देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो: हाईकोर्ट ने स्टिंग पर दिया सरकार को एक और झटका

यह भी पढ़ें: सुपर एक्सक्लूसिव: सीएम के ‘बैडमिंटन फ्रेंड’ का स्टिंग, कैमरे में पांच लाख लिए!

 

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां आधी रात को यहां डोली धरती।  भूकंप से सहमे लोग

बड़कोट, पुरोला, मोरी समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए हल्के झटके; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहींउत्तरकाशी,...

सावधान: इन जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट। आंधी-तूफान की संभावना

देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट पुरोला, हनोल, कोटी, चकराता, सहिया और राजकोट समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश...

Related Posts