हार स्वीकार नहीं कर पा रही डबल इंजन सरकार

निकाय चुनाव में विभिन्न दलों से लाकर नगर पंचायत, नगरपालिका अध्यक्ष से लेकर सभासद और पार्षदों की जीत के बाद अपनी पीठ थपथपाने वाली डबल इंजन सरकार को विपक्ष की जीत बिल्कुल भी हजम नहीं हो पा रही है। तीन सप्ताह पहले चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाली कांग्रेस की रमवती देवी को […]

निकाय चुनाव में विभिन्न दलों से लाकर नगर पंचायत, नगरपालिका अध्यक्ष से लेकर सभासद और पार्षदों की जीत के बाद अपनी पीठ थपथपाने वाली डबल इंजन सरकार को विपक्ष की जीत बिल्कुल भी हजम नहीं हो पा रही है। तीन सप्ताह पहले चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाली कांग्रेस की रमवती देवी को आज की तारीख तक अध्यक्ष पद की शपथ नहीं दिलाई गई है। विधायक मुन्नी देवी के अध्यक्ष जिला पंचायत पद से बाहर होने के बाद हुए चुनाव में भाजपा को हराकर अध्यक्ष बनी रमवती देवी सरकार के लिए किसी दु:स्वप्न से कम नहीं है। चमोली जनपद की तीनों विधानसभाओं में भाजपा का कब्जा है। सरकार द्वारा पूरी ताकत लगाने के बावजूद दीपावली से एक दिन पहले हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मुंह की खानी पड़ी।
यह पहला अवसर है जब चुनाव जीतने के तीन सप्ताह बाद भी किसी जिला पंचायत अध्यक्ष को अध्यक्ष पद की शपथ नहीं दिलाई गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रमवती देवी के चुनाव जीतने की सूचना शासन को भेज दी गई थी, किंतु सचिवालय में बैठे सरकार के अधिकारी रमवती देवी की जीत को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं या कहें कि वे सरकार के कहने पर जानबूझकर मामले को ठंडे बस्ते में डाले हुए हैं।
लोकतांत्रिक तरीके से जीतकर आई चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रमवती देवी का कहना है कि वह एक दलित महिला है और इस सरकार की मानसिकता दलितों के प्रति अच्छी नहीं है। इसलिए चुनाव जीतने के बावजूद उन्हें कुर्सी से दूर रखने के भरसक प्रयास हो रहे हैं।
देखना है कि डबल इंजन सरकार का यह प्रयास कब तक यथास्थिति में रहता है या फिर सरकार को इस मसले पर भी न्यायालय से फटकार का इंतजार है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts