हालात: इस गांव मे बचा है सिर्फ एक परिवार,वह भी चंद रोज का मेहमान

इंद्रजीत असवाल
सड़क के अभाव में हुआ बामण गाँव खाली। बचा है केवल एक परिवार
जनपद पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड विकासखंड रिखणीखाल के बामण गाँव में कभी बीस परिवार रहते थे परंतु सड़क के अभाव से आज इस गाँव में केवल एक ही परिवार बचा है

https://youtu.be/rIcJqJqq00c

आपको अवगत करा दे कि बामण गाँव चारों ओर से जंगल से  घिरा हुआ है। जंगली जानवरों का खतरा हमेशा बना रहता है।
इस परिवार के मुखिया योगेश ध्यानी यहीं स्थानीय प्राथमिक विद्यालय बनगढ़ में अध्यापक हैं, जिस कारण उन्हें यहाँ रहना पड़ता है।
योगेश ध्यानी कहते हैं कि यदि हमारे यहाँ सड़क होती तो पलायन नहीं होता, वे भी तभी तक गाँव में हैं जब तक स्कूल में हैं, जब ट्रांसफर हो जाएगा तो मजबूरन उन्हें भी गाँव छोड़ना पड़ेगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts