हैरतअंगेज वीडियो: सीसीटीवी मे कैद गन से आत्महत्या

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखण्ड में हल्द्वानी के इस दिल दहला देने वाले वीडियो को देखकर आप भी दहल जाएंगे ।         नैनीताल जिले के गोरापड़ाव क्षेत्र में खनन से जुड़े एक कारोबारी ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली है। ये सारी घटना घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद […]

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखण्ड में हल्द्वानी के इस दिल दहला देने वाले वीडियो को देखकर आप भी दहल जाएंगे ।
        नैनीताल जिले के गोरापड़ाव क्षेत्र में खनन से जुड़े एक कारोबारी ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली है। ये सारी घटना घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गया है।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/_y-xOczd0L8

वीडियो में देखा जा सकता है, किस तरह से कारोबारी तेजी से बंदूक लेकर बाहर आता है और पलभर में अपने सिर पर बंदूक रखकर ट्रिगर दबा देता हैं।
ट्रिगर दबते ही बंदूक से फायर निकलता है और व्यापारी के सिर के परखच्चे उड़ जाते हैं। कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई है। आत्महत्या की ये पूरी घटना कारोबारी के घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हो गई है।
सूचना के बाद मृतक कारोबारी के घर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे मे ले लिया। मृतक के घरवालों ने बताया कि कारोबारी चंचल राठौर मानसिक तौर पर काफी परेशान था और तनाव में चल रहा था। हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

Also Read This

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

क्राइम: देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को सूचना देकर पति फरार

देहरादून, 21 सितंबर 2026: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान...

Related Posts