बाघ की खाल के तस्कर गिरफ्तार

बाघ की खाल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।  पूछताछ के बाद दो अन्य लोगों के तस्करों के नाम आए सामने  अफीम तस्करी के मामले में पहले भी जेल की सजा काट चुका है आरोपी । गिरीश गैरोला उत्तरकाशी के बड़कोट पुलिस और एसओजी टीम ने बाघ की  खाल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया […]

बाघ की खाल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार। 
पूछताछ के बाद दो अन्य लोगों के तस्करों के नाम आए सामने 
अफीम तस्करी के मामले में पहले भी जेल की सजा काट चुका है आरोपी ।
गिरीश गैरोला
उत्तरकाशी के बड़कोट पुलिस और एसओजी टीम ने बाघ की  खाल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के  पास से दो बाघ की खाल बरामद हुई है। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख रु है। पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ वन्य जीव   संरक्षण अधिनियम के तहत मामला ममला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़कोट पुलिस को लम्बे समय से क्षेत्र में वन्य जीव अंगो के तस्करी की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ददन पाल ने जिले में हो रहे खाल तस्करी को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बाघ की खाल बेचने की फिराक में है।
सूचना मिलने के बाद बड़कोट पुलिस व एसओजी की टीम ने उत्तरकाशी रोड़  के पास से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। हिरासत में लिया गया आरोपी केदार पंवार निवासी ग्राम चापड़ा, बड़कोट जिला उत्तरकाशी शामिल था।
आरोपी ने नेपाल निवासी दो अन्य व्यक्तियों के नाम पुलिस को बताए हैं, जिनकी धर पकड़ के लिए पुलिस टीम तैयारी कर रहे हैं। थानाध्यक्ष बड़कोट विनोद थपलियाल ने बताया कि उक्त आरोपी वर्ष 2017 में अफीम की तस्करी के आरोप में पहले भी सजा काट चुका है ।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts