12 घंटे में अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

थाना बड़कोट की पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही गिरीश गैरोला सीमांत जनपद में यौन अपराध रुकने का नाम नही ले रहे है। नाबालिग बच्चो के लिए कड़े कानून बनाये जाने के वावजूद भी अपराधों पर नियंत्रण नही हो पा रहा है। जबकि पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपीयो की गिरफ्तार कर रही है।  ऐसे में […]

थाना बड़कोट की पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

गिरीश गैरोला

सीमांत जनपद में यौन अपराध रुकने का नाम नही ले रहे है। नाबालिग बच्चो के लिए कड़े कानून बनाये जाने के वावजूद भी अपराधों पर नियंत्रण नही हो पा रहा है। जबकि पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपीयो की गिरफ्तार कर रही है।  ऐसे में अभिभावकों और बच्चो को जागरूक किये जाने की जरूरत महसूस होने लगी है।

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट थानांतर्गत नाबालिग बच्ची को भगाने के जुर्म में एफआईआर दर्ज होने के 15 घंटे के भीतर ही बड़कोट पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर   कोर्ट में पेश कर दिया।

मंगलवार शाम करीब 7;30 पर एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगा लिए जाने की सूचना थाना बड़कोट को दी गयी थी। जिस पर एफआईआर नंबर 19/18 आईपीसी की धारा 363 में मामला दर्ज करने के बाद थानाध्यक्ष बडकोट विनोद थपलियाल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की । टीम ने अगले  दिन सुबह 10:30 पर बजलाड़ी गाव निवासी आरोपी नवीन पुत्र प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सोएब अली, एसआई प्रेरणा चौधरी, जयपाल और सीमा चौहान सामिल थे।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में 16 टायरा ट्रक पलटा। एक की मौत,दो घायल 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा...

मौसम अपडेट: दिन में चटक धूप तो रातें सर्द; सितम्बर में मानसून की विदाई के संकेत !

देहरादून। उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। प्रदेश में मौसम का मिजाज भी बदलता नजर आ रहा है। दिन में...

Related Posts