Uttarakhand Weather Update: पांच जिलों में तूफान का येलो अलर्ट जारी। पढ़िए 

Uttarakhand Weather Today: किन जिलों में अलर्ट? उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। Yellow Alert Uttarakhand: तेज तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी इन पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने […]

Uttarakhand Weather Today: किन जिलों में अलर्ट?

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रहेगा।

Yellow Alert Uttarakhand: तेज तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

इन पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़े: रुद्रपुर में गैस संकट: किल्लत के नाम पर कालाबाजारी का खेल, प्रशासन मौन

Plain Areas Weather: बाकी जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अन्य मैदानी जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा।

हालांकि तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

Weather Forecast Uttarakhand: 5 अप्रैल तक ऐसा रहेगा मौसम

आने वाले दिनों में भी राहत मिलने के आसार कम हैं।

पूर्वानुमान के मुताबिक 5 अप्रैल तक उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम लगातार बदला हुआ रहेगा।

Safety Advisory: क्या करें और क्या न करें

खराब मौसम को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों और ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

यात्रा करने वाले लोग मौसम अपडेट पर नजर रखें और जरूरी सावधानी बरतें।

Also Read This

एक्शन : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में चेयरमैन समेत 5 गिरफ्तार; 4 छात्रों के दस्तावेज निरस्त

बाजपुर/ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तेज हो...

बड़ी खबर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अफसरों के तबादले

देहरादून जिला पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से 19 उपनिरीक्षकों (Sub Inspector) और 3...

Related Posts