IPS Transfer : 4 IPS अधिकारीयों के तबादले ,देंखे लिस्ट 

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। 3 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में 4 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। आगामी कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए इन तबादलों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा […]

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

3 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में 4 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

आगामी कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए इन तबादलों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है।

कुंभ मेले के लिए अहम नियुक्तियां

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) पद से हटाकर कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है।

वहीं आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) टिहरी से हटाकर कुंभ मेला SSP की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन दोनों अधिकारियों पर कुंभ मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

टिहरी में नई तैनाती

तबादलों के तहत श्वेता चौबे को टिहरी जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है।

IPS transfer Uttarakhand today

ये भी पढ़े :

शासन का कहना है कि इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली को संतुलित करना और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है।
विशेष रूप से कुंभ मेले जैसे बड़े आयोजन को देखते हुए अनुभवी अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

मिशन-2027 : कांग्रेस ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज,इस सीट पर पांच दावेदारों के नाम पर चर्चा

पुरोला/उत्तरकाशी, 20 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी यमुना घाटी की पुरोला विधानसभा सीट पर मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस संगठन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र...

Related Posts