Uttarakhand News: एस.डी.एम ने निकाली यू.पी.विधायक के बेटे की ‘वी.आई.पी.हनक। फॉर्च्यूनर सीज

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में यू.पी.विधायक के बेटे की ‘वी.आई.पी.हनक’ उसपर पड़ी भारी। नैनीताल के एस.डी.एम.से बहस के बाद फॉर्च्यूनर सीज। नैनीताल में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से भाजपा विधायक का बेटा नैनीताल की मालरोड में ‘वी.आई.पी.कल्चर’ दिखाते हुए एस.डी.एम.नवाज़िश ख़लिक़ से भिड़ गए। यातायात नियमों की अनदेखी और विधायक पुत्र के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में यू.पी.विधायक के बेटे की ‘वी.आई.पी.हनक’ उसपर पड़ी भारी।

नैनीताल के एस.डी.एम.से बहस के बाद फॉर्च्यूनर सीज।

नैनीताल में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से भाजपा विधायक का बेटा नैनीताल की मालरोड में ‘वी.आई.पी.कल्चर’ दिखाते हुए एस.डी.एम.नवाज़िश ख़लिक़ से भिड़ गए।

यातायात नियमों की अनदेखी और विधायक पुत्र के हूटर बजाने के साथ एस.डी.एम.से अभद्रता करने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी फॉर्च्यूनर कार यू.पी.33 वी.0003 को सीज कर दिया।

ये महत्वपूर्ण खबरे भी जरूर पढ़े :

मामले के अनुसार, फतेहपुर की जहानाबाद सीट से विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया था।

मालरोड पर जाम के दौरान उसने बिना किसी आपात स्थिति के लगातार कार का हूटर बजाना शुरू कर दिया।

संयोगवश, उसी समय मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी (SDM)की नजर हूटर बजाती इस कार पर पड़ी।

एस.डी.एम.ने हूटर बजाते वाहन को रुकवाकर हूटर बजाने का कारण पूछा, तो विधायक पुत्र अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा बहस करने लगा।

आरोप है कि उसने रौब दिखाते हुए मुख्यमंत्री का नाम लेकर दबाव बनाने की कोशिश की और वाहन छोड़ने की बात कही।

इस दौरान कुछ देर तक मॉल रोड पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एस.डी.एम.ने तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाया।

जांच में वाहन के आवश्यक दस्तावेज भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके।

इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटते हुए फॉर्च्यूनर को मौके पर ही सीज कर दिया।

देंखे वीडियो :

Also Read This

बड़ी खबर: दून में शराब ओवररेटिंग की शिकायतों पर डीएम का देर रात एक्शन, कई जगह मिलीं अनियमितताएं

ओवररेटिंग की शिकायतों पर जिला प्रशासन की सघन छापेमारी, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न मिलने से लेकर अनधिकृत सेल्समैन तक पकड़े गएदेहरादून। 1 अक्तूबर...

सुगंधित पौधों से बनेंगे बाजार योग्य उत्पाद! डॉल्फिन संस्थान में खास ट्रेनिंग

Dehradun News: डॉल्फिन (पी.जी.) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज, देहरादून के फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री एवं केमिस्ट्री विभाग की ओर से “Essential Oils: From Plant...

Related Posts