ब्रेकिंग: अवैध खनन रोकने गई वन टीम पर हमला! असलहा छीना, 5 लोगों पर केस दर्ज

रामनगर/नैनीताल: उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

आरोप है कि आरोपियों ने वन कर्मियों के साथ मारपीट की, सरकारी कार्य में बाधा डाली और उनका असलहा तक छीन लिया।

गश्त के दौरान पकड़ा गया अवैध खनन

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम 6 अप्रैल की सुबह कोसी नदी क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

वन बीट अधिकारी विमल चौधरी ने बताया कि सुबह करीब 7:20 बजे आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन करते वाहन नजर आए, जिनमें से एक ट्रैक्टर-केकड़ा वाहन को टीम ने पकड़ लिया।

तहरीर के मुताबिक, जैसे ही वन टीम ने वाहन को कब्जे में लेना शुरू किया, वाहन स्वामी अरुणपाल और उसके साथ मौजूद 3-5 लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

आरोप है कि उन्होंने:

  • गाली-गलौज की
  • धक्का-मुक्की की
  • सरकारी कार्य में बाधा डाली

ये महत्वपूर्ण खबरे भी पढ़े :

वनकर्मी से छीना असलहा, धमकी देकर फरार

मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि आरोपियों ने वनकर्मी से 315 बोर का असलहा और कारतूस छीन लिए।

इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर छुड़ाकर मौके से फरार हो गए और वन टीम को जान से मारने की धमकी भी दी।

वन विभाग के अनुसार, इसके बाद आरोपित ट्रैक्टर-केकड़ा वाहन को जबरन छुड़ाकर ले गए. वन टीम ने पीछा कर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।

बाद में कुछ दूरी पर जंगल की झाड़ियों में असलहा और कारतूस बरामद हुए, जिनके फोटोग्राफ भी वन विभाग के पास सुरक्षित बताए गए हैं.

पुलिस जांच में जुटी

पोलिस से मिली जानकारी के अनुसार , मामले की जांच की जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ निगरानी बढ़ा दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts