Dehradun News: आईजी गढ़वाल की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी। केशव थलवाल पर केस दर्ज, पुराने आरोप भी खारिज 

देहरादून में सोशल मीडिया पर सक्रिय केशव थलवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप की मां पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फेसबुक पोस्ट पर दर्ज हुआ केस चुखूवाला निवासी सागर सोनकर की शिकायत पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ […]

देहरादून में सोशल मीडिया पर सक्रिय केशव थलवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप की मां पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

फेसबुक पोस्ट पर दर्ज हुआ केस

चुखूवाला निवासी सागर सोनकर की शिकायत पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

आरोप है कि केशव थलवाल “KESHAV SINGH” नाम से फेसबुक आईडी चलाकर “जागो उत्तराखंड” और “जागो भारत” जैसे पेजों पर आपत्तिजनक पोस्ट करता रहा है।

हाल ही में की गई एक पोस्ट में आईजी की मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई, जिससे दलित समाज में आक्रोश फैल गया।

ये महत्वपूर्ण खबरे भी पढ़े :

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

पुराने आरोपों की जांच में भी नहीं मिली पुष्टि

करीब 6 महीने पहले केशव थलवाल ने पुलिस पर मारपीट और अमानवीय व्यवहार के आरोप लगाए थे।

उन्होंने दावा किया था कि मसूरी रोड से हिरासत में लेकर कोटी कॉलोनी थाने में उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

गढ़वाल रेंज के निर्देश पर सीओ सदर पौड़ी द्वारा मामले की जांच की गई।जांच में सामने आया कि इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रौतेला पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं और उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है।

सोशल मीडिया में छिड़ी नई बहस

एक तरफ अभद्र टिप्पणी को लेकर दर्ज केस और दूसरी तरफ पुराने आरोपों का खारिज होना—इन दोनों घटनाओं ने सोशल मीडिया में एक नई बहस छेड़ दी है।

अब देखना होगा की आगे इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही की जाती हैं।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...

Related Posts