उत्तराखंड में बस दुर्घटना, 45 की मौत

पौड़ी जनपद के नैनीडांडा विकासखंड के पिपली-भौन मोटरमार्ग पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे ४५ लोगों की मौत हो गई।
पौड़ी पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब ९ बजे जीएमओयू बस संख्या यूके१२सी-०१५९ भौन से रामनगर की ओर जा रही थी। इसी बीच जब वह बस ग्वीन गांव के पास पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इससे यात्रियों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बस में करीब ५० यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में 45 लोगों की मौत हो गई। भौंन गांव के तीन भाई जो अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे, उन सभी ने अपनी जान गंवा दी। एक बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। इसके अलावा कई लोग घायल हैं। घायलों का निकटवर्ती अस्पताल धुमाकोट में इलाज चल रहा है।


दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जहां पर यह दुर्घटना हुई हैै। एसओ धुमाकोट श्री कठैत ने बताया कि पुलिस प्रशासन मौके पर है तथा उपलब्ध संसाधनों से मुस्तैदी से राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts