मी टू मामले में संजय कुमार पद मुक्त

भाजपा आलाकमान ने भाजपा नेता संजय कुमार को उत्तराखंड के महामंत्री संगठन पद से पद मुक्त कर दिया है आज देहरादून में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी कि संजय कुमार को केंद्रीय नेतृत्व ने पद मुक्त कर दिया है।

 अजय भट्ट ने संजय कुमार का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने खुद ही पार्टी नेतृत्व से खुद को पद मुक्त किए जाने का अनुरोध किया था और केंद्रीय नेतृत्व ने मात्र उनका अनुरोध स्वीकार है तथा उन्हें पद मुक्त कर दिया है।
 यही नहीं अजय भट्ट ने रामायण से सीता का उदाहरण देते हुए कहा कि उन पर भी आरोप लगे थे और तब धरती फट गई थी।अजय भट्ट ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव में फायदा लेने के लिए दुष्प्रचार कर रही है।
गौरतलब है कि कांग्रेस कई दिन से संजय कुमार के प्रकरण को मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में उतर गई है और गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने प्रदर्शन और पुतला दहन कर रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts