देखिए वीडियो : कौन है महिलाओं पर थप्पड़-जूते बरसाने वाला गुंडा

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में हल्द्वानी के एक स्कूल में एक गुण्डे की गुंडई सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हो गई है। गुंडा स्कूल गेट में पहले महिला को जोरदार थप्पड़ मारता है फिर उसके पीछे जूता उतारकर भागता है। इतना ही नहीं गुंडा वापस लौटते हुए गेट को जोरदार ढंग से धक्का देता है, जिससे दो महिलाएं जमीन पर जा गिरती हैं। पुलिस ने आरोपी को शान्तिभंग में गिरफ्तार कर लिया है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/0jsI1cJICJs

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक हिस्ट्रीशीटर ने स्कूल में घुसकर अभिभावकों(पेरेंट्स) के साथ मारपीट की जो कैमरे में कैद हो गई है। हिस्ट्रीशीटर का पूरा कारनामा स्कूल की दीवार पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गया।

घटना बरेली रोड के धानमिल स्थित सोनरेसा पब्लिक स्कूल की है, जहां सोमवार सुबह परिजन अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आए हुए थे। तभी वहां बाइक खड़ा करने को लेकर कॉलोनी में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर हरीश नेगी ने स्कूल के टीचर और महिलाओं से मारपीट शुरु कर दी। सी.सी.टी.वी. में कैद विजुल्स में साफ दिख रहा है कि हिस्ट्रीशीटर हरीश नेगी किस तरह गेट पर खड़ी महिला को पहले जोरदार थप्पड़ मरता है और फिर उसे मारने के लिए जूता उतारकर उसके पीछे भागता है। यही नहीं स्कूल से बाहर जाते हुए वो दो महिलाओं को धक्का देता है जिससे दोनों महिलाएं जमीन पर बुरी तरह से गिर जाती हैं। नैनीताल के ए.एस.पी. ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्यवाही करते हुए उनका चालान किया है। इसके अलावा अब उनके आपराधिक इतिहास पर भी नजर डाली जा रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts