पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home हेल्थ

गर्भवती महिला और नवजात शिशु ने तोड़ा दम

March 28, 2019
in हेल्थ
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

आख़िर कब तक मरती रहेंगी पहाड़ की गर्भवती महिलायें ? स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के लिए कौन है ज़िम्मेदार?

संदीप भट्टकोटी। रुद्रप्रयाग।
स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के चलते एक और गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। श्रीनगर बेस अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत से ग़ुस्साए परिजनों ने रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय के डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि रुद्रप्रयाग ज़िला चिकित्सालय की लापरवाही से प्रसूता व बच्चे की मौत हुई है। हालाँकि डॉक्टर इस आरोप को सिरे से ख़ारिज करते हुए महिला की बच्चेदानी फटने को जच्चा-बच्चा की मौत की वजह बता रहे हैं।

आपको याद होगा पिछले वर्ष जुलाई माह में भी एक गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की भी ज़िला चिकित्सालय में मौत हो गई थी। इस मामले में हुई मजिस्ट्रीयल जाँच में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप सही साबित हुआ था। इसके बाद शासन स्तर पर हुई जाँच का आज तक ख़ुलासा नहीं हुआ।

यह है मामला
रुद्रप्रयाग जनपद के रतूरा गांव निवासी निवासी मनोज कुमार की पत्नी सपना देवी को कल बुधवार सुबह के वक्त प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय ले गए। परिजनों का आरोप है कि महिला सुबह से दर्द से तड़प रही थी, लेकिन डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू नहीं किया। जब दर्द अधिक बढ़ने लगा तो जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने उसे बेस चिकित्सालय श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया। महिला को श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे ऑपरेशन कक्ष में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला के पेट से मृत बच्चे को बाहर निकाला। महिला के पति मनोज ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की गलती से उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हुई है। उसकी पत्नी का यह दूसरा प्रसव था। उसकी बड़ी बेटी 4 साल की है। उधर, बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ केपी सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बच्चेदानी फटने से महिला की मौत हुई है। जच्चा-बच्चा को बचाने के लिए उनके स्टाफ ने पूरा प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने उन्हें यहां लाने में काफी देर कर दी।


Previous Post

जनरल खंडूरी भी दिखेंगे कांग्रेस के मंच पर

Next Post

विधायक ने राहुल को कहा 'पप्पू ढक्कन' प्रियंका को कहा 'पप्पी'

Next Post

विधायक ने राहुल को कहा 'पप्पू ढक्कन' प्रियंका को कहा 'पप्पी'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • गजब लूट: सरकारी फाइलों में चली साफ-सफाई, जमीन पर सिर्फ घूमी भ्रष्टाचार की झाड़ू ।75 लाख रुपए का बड़ा खेल
  • बड़ी ख़बर: धामी सरकार के चार साल बेमिसाल। बने भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री
  • बड़ी खबर: विधानसभा सत्र से पहले उत्तराखंड सरकार के सामने नई चुनौती।जल्द बनाना होगा संसदीय कार्य मंत्री
  • हादसा: मूसाताल में डूबने से दो पर्यटकों की मौत..
  • छात्रहित में चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत द्वारा लिया गया निर्णय सराहनीय- ललित जोशी।
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!