बड़ी खबर : बारात वाहन खाई में गिरा। नौ घायल दो की मौत

जयप्रकाश नौगांई,  पौड़ी जनपद में राठ क्षेत्र के पैठाणी खंड मल्ला में सांकरसैण से खंड आ रही बारात की टैक्सी महिंद्रा मैक्स खाई में गिर गई। जिसमें 9 बाराती घायल हो गए और दो की दर्दनाक मौत हो गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर है। वाहन का नंबर यूए 07एल 0847 है। गाड़ी सांकरसैण […]

जयप्रकाश नौगांई, 
पौड़ी जनपद में राठ क्षेत्र के पैठाणी खंड मल्ला में सांकरसैण से खंड आ रही बारात की टैक्सी महिंद्रा मैक्स खाई में गिर गई। जिसमें 9 बाराती घायल हो गए और दो की दर्दनाक मौत हो गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर है।
वाहन का नंबर यूए 07एल 0847 है। गाड़ी सांकरसैण के देवराज चला रहे थे। गाडी मालिक का नाम कृष्णा है।
घायलों में मनोहर, प्रदीप, विशंभर तथा रविंद्र सांकरसैण के ही निवासी हैं। इन्हें सर और शरीर पर चोट आई है। महाराज और नरेंद्र के अलावा एक महिला संकुली देवी भी घायल हुई है। इन सभी को सर छाती और चेहरे पर चोट आई है।
 घायलों को पौड़ी चिकित्सालय भेजा गया है। मृतकों में एक 27 वर्षीय सुरेंद्र की शिनाख्त हो गई है।

Also Read This

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

Related Posts