दुखद  : पौड़ी के सरणा गांव में 10 वर्षीय बालिका गुलदार की शिकार

हर्षमणि उनियाल उत्तराखंड के पौड़ी जिले सरणा गांव की एक 10 वर्षीय बालिका गुलदार की शिकार हो गई। बालिका को बचाने के प्रयास में दो अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/h8kuq7xPh_8 पौड़ी के प्रभागीय वन अधिकारी का कहना है कि […]

हर्षमणि उनियाल

उत्तराखंड के पौड़ी जिले सरणा गांव की एक 10 वर्षीय बालिका गुलदार की शिकार हो गई। बालिका को बचाने के प्रयास में दो अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/h8kuq7xPh_8

पौड़ी के प्रभागीय वन अधिकारी का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और जांच के पश्चात गुलदार  को नरभक्षी घोषित करके मारा जा सकता है।

 सरणा गांव के विक्रम सिंह की पुत्री मिताली को गुलदार ने उस वक्त शिकार बना लिया, जब वह घास लेने के लिए खेतों में गई हुई थी। बालिका की सहेलियों और अन्य गांव वालों ने शोर मचाया तो गुलदार जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक बालिका की मौत हो गई थी।
 गुलदार के हमले में गांव के लोग काफी गुस्सा हैं और वन विभाग से गुलदार को मारे जाने की मांग कर रहे हैं।
 वन विभाग जल्दी ही गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास करेगा। बालिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के पश्चात यदि गुलदार नरभक्षी पाया गया तो वन विभाग उसे मार देगा

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts