वीडियो : हरक सिंह ने अपने गांव मे और संबित पात्रा ने बलूनी के गांव मे मनाई ईगास

आज वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत अपने पूरे परिवार के साथ श्रीनगर गढवाल स्थित अपने गांव गैहड़ पहुंचे।  वहीं दूसरी ओर आज अनिल बलूनी के पैत्रिक गांव नकोट (पौड़ी) में इगास बग्वाल मनाया गया, जिसमे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हुए। बलूनी के गांव मे पारंपरिक जश्न मनाया […]

आज वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत अपने पूरे परिवार के साथ श्रीनगर गढवाल स्थित अपने गांव गैहड़ पहुंचे।
 वहीं दूसरी ओर आज अनिल बलूनी के पैत्रिक गांव नकोट (पौड़ी) में इगास बग्वाल मनाया गया, जिसमे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हुए। बलूनी के गांव मे पारंपरिक जश्न मनाया गया। संबित ने इस मौके पर ढोल भी बजाया।
Video

https://youtu.be/9i0pVSOT-Xk

 

मंत्री हरक सिंह की धर्मपत्नी तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति रावत भी मौजूद थी। साथ में मंत्री हरक सिंह की पुत्रवधू अनुकृति रावत गुसाईं ने भी इस बार शादी के पश्चात अपनी पहली ईगास गांव गैहड में ही मनाई।
गढ़वाल की पारंपरिक रीति-रिवाजों से डॉ हरक सिंह रावत जी का उनके गांव में स्वागत हुआ। उनके पुत्र तुषित रावत भी हैं साथ में थे। गढ़वाल में शुभ कार्यों में बनने वाली उड़द की दाल की पकौड़ियां बनाते हुए मंत्री हरक सिंह की पत्नी उनकी पुत्रवधू साथ में उनकी माताजी तथा परिवार से त्यौहार में शरीक होने के लिए आई उनकी बहनों ने खूब फोटो खिंचवाई और त्यौहार का आनंद लिया।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts