ब्रेकिंग: राममंदिर पर निर्णय के बाद पार्षद ने डाली आपत्तिजनक पोस्ट। हुआ गिरफ्तार।

कमल जगाती, नैनीताल उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैम्प थाने में राम मन्दिर आदेश पर टिप्पणी के मामले में पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। अयोध्या के राम जन्मभूमि विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद सोशियल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना रुद्रपुर नगर निगम के ट्रांजिट कैम्प पार्षद शिव […]

कमल जगाती, नैनीताल

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैम्प थाने में राम मन्दिर आदेश पर टिप्पणी के मामले में पहला मुकदमा दर्ज किया गया है।

अयोध्या के राम जन्मभूमि विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद सोशियल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना रुद्रपुर नगर निगम के ट्रांजिट कैम्प पार्षद शिव कुमार गंगवार को भारी पड़ गया। सोशियल मीडिया पर राम मंदिर मसले से संबंधित टिप्पणियों पर तीखी नजर रखे उत्तराखण्ड पुलिस ने पार्षद शिव कुमार गंगवार की एक पोस्ट को पकड़ लिया।


ट्रांजिट कैम्प के थानाध्यक्ष विद्याधर जोशी ने बताया कि एस.आई.दिनेश सिंह की तरफ से इंडियन पीनल कोड(आई.पी.सी.)की धारा 153क और 295क के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिव कुमार गंगवार के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अब शिव कुमार गंगवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts