सांसद बलूनी के गोद लिए बौरगांव के विकास के लिए हुईं बैठक मे लिए कई निर्णय

राज्य सभा सांसद के गोद लिए गांव की एक बैठक में राज्यसभा सांसद की ओर से बौरगांव के निवासियों के साथ भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जम्मू-कश्मीर प्रभारी विपिन कैंथोला ने बैठक में प्रतिभाग किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के संपर्क के लिए सड़क का जल्द निर्माण पूरा हो, नदी पर […]

राज्य सभा सांसद के गोद लिए गांव की एक बैठक में राज्यसभा सांसद की ओर से बौरगांव के निवासियों के साथ भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जम्मू-कश्मीर प्रभारी विपिन कैंथोला ने बैठक में प्रतिभाग किया।

ग्रामीणों का कहना था कि गांव के संपर्क के लिए सड़क का जल्द निर्माण पूरा हो, नदी पर पुल निर्माण जल्द से जल्द किया जाए।

ग्रामीणों का कहना था कि संपर्क मार्ग बनने से ग्रामीण जल्द अपने गांव वापस आएंगे और गांव के विकास के लिए सहभागिता निभाएंगे साथ ही होमस्टे,व गांव के पुनर्वास को लेकर एक बड़ी बैठक जल्द बोरगांव में आयोजित की जाएगी।जिसमें गांव के बाहर बसे सभी प्रवासी ग्रामीणों भी अधिक संख्या में अपना प्रतिभाग करेंगे, साथ बोरगांव के समस्त ग्रामीणों ने सिद्धबली बाबा से अनिल बलूनी जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

ग्रामीणों ने कहा कि हम सभी ग्रामीण अपने गांव को विकसित करने व बसाने के लिए सांसद जी के साथ मिलकर काम करने को तैयार है,और गांव वासियों से हर स्तर पर सांसद जी व उनकी टीम के साथ मिलके अपने गांव को प्रदेश का एक मॉडल गांव बनाने का कार्य करेंगे ,सभी ग्रामीणों ने अनिल बलूनी जी का धन्यवाद भी किया कि उन्होंने बौर गांव को पुनः बसाने का निर्णय लिया।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, विपिन कोटनाला,भाजपा नगर महांमत्री कोटद्वार धर्मवीर गुसांई,आशीष जदली,देवेन्द्र नेगी, राजीव नेगी, सुरेंद्र सिंह, मनोज कोटनाला, बबली कोटनाला, आशीष नेगी , बलबीर नेगी राकेश नेगी व कई अन्य ग्रमीण मैजूद थे।

Also Read This

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

बड़ी खबर: हरक सिंह रावत पर 17 धराओं में असम में मुकदमा;बढ़ी मुश्किलें

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। असम की...

Related Posts