नैनीताल में सुंदर हैरिटेज भवन धूं-धूं कर जला

कमल जगाती/नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल में देररात एक सुंदर हैरिटेज भवन धूं धूं कर जल गया । दमकल विभाग के पहुंचने तक ब्रिटिशकालीन भवन बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया था । नैनीताल के शेरवानी होटल क्षेत्र में बने सुंदर बंगले में भीषण आग लग गई। बंगला 101 वर्षीय रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर […]

कमल जगाती/नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में देररात एक सुंदर हैरिटेज भवन धूं धूं कर जल गया । दमकल विभाग के पहुंचने तक ब्रिटिशकालीन भवन बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया था ।
नैनीताल के शेरवानी होटल क्षेत्र में बने सुंदर बंगले में भीषण आग लग गई। बंगला 101 वर्षीय रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर दलीप सिंह मजीठिया का है और उनका परिवार अग्निकांड के समय घर में ही मौजूद था । देररात बंगले में आग देख सभी लोग घर के बाहर निकल गए और बमुष्किल अपनी जान बचाई । आग लगने के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है । घटना की सूचना के बाद पुलिस और दमकल की टीम आग भुझाने में जुट गई । आग की तीव्रता देखकर हल्द्वानी से भी दमकल वाहन बुलाया गया । स्थानीय लोगों ने भी इस महत्वपूर्ण हैरिटेज भवन को आग से बचाने के लिए मदद की लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई फायदा नहीं हुआ । ब्रिटिश काल के बने इस दोमंजिले ऐतिहासिक भवन के निचले मंजिल को आग ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया । भवन के आसपास खुला मैदान होने के कारण आग के फैलने की गुंजाइश शीर्ण हो गई ।

Also Read This

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

बड़ी खबर: हरक सिंह रावत पर 17 धराओं में असम में मुकदमा;बढ़ी मुश्किलें

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। असम की...

Related Posts