ब्रेकिंग: नैनीताल में नागरिकता संशोधन कानूून के समर्थन में आज रैली 

कमल जगाती/नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में स्थानीय नागरिकों ने गुरुवार को (सिटीजन एमेंडमेंट एक्ट) सी.ए.ए.के समर्थन में रैली निकालने का आयोजन किया है। रैली शाम चार बजे मल्लीताल के राम सेवक सभा से शुरू होकर माल रोड के रास्ते तल्लीताल के गांधी स्मारक तक पहुंचेगी।

नैनीताल के नागरिकों की पहल पर निकाली जा रही इस रैली को भा.ज.पा. भी समर्थन दे रही है। रैली को देखते है पुलिस ने भी सुरक्षा के सभी बंदोबस्त कर दिए हैं। आज की रैली को सफल बनाने के लिए सोशियल मीडिया समेत अखबारों का सहारा लिया गया है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी, नागरिक मंच और मुस्लिम समाज के लोगों ने सैकड़ों की तादाद में जमा होकर 24 दिसंबर को नैनीताल की मॉल रोड में जुलूस निकाला था।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts