केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूछी बलूनी की कुशलक्षेम

बाल विकास एवं महिला कल्याण तथा कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने आज मुंबई में उपचार करा रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से भेंट की।

सांसद बलूनी गत 4 माह से मुंबई में उपचार करा रहे हैं। बलूनी तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। श्रीमती ईरानी ने कहा कि वे सांसद बलूनी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हैं।

श्रीमती ईरानी से पूर्व अभी तक अनेक राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्रों के व्यक्ति सांसद बलूनी से भेंट कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यपाल महाराष्ट्र भगतसिंह कोश्यारी, क्रिकेटर युवराज सिंह, अभिनेत्री मनीषा कोईराला सहित अनेक व्यक्तियों ने सांसद बलूनी से भेंट की।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts