पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home हेल्थ

उत्तराखंड के 147 डॉक्टर वर्षों से गायब। अब जागा विभाग। भेजा नोटिस।

April 23, 2020
in हेल्थ
ShareShareShare

वर्षों से अपने तैनाती स्थलों से गायब 147 डॉक्टरों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस भेजकर 15 दिन में जवाब मांगा है। अन्यथा सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी है।

इनमें से अधिकांश डॉक्टर पहाड़ों पर तैनात थे और मुख्य रूप से ई एन टी, बाल तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन कार्डियोलॉजिस्ट तथा सर्जन और न्यूरो सर्जन थे।

अकेले पौड़ी जिले से 20 डॉक्टर गायब हैं तो चमोली से 16 डॉक्टर नदारद है। नैनीताल से  18  तथा चंपावत से  10 डॉक्टर  वर्षों से गुमशुदा है कोरोना की दृष्टि से रेड जोन की श्रेणी में आने वाले देहरादून और हरिद्वार से14 डॉक्टर गायब हैं। उत्तरकाशी से 9 रुद्रप्रयाग से 9 और टिहरी से 8 डॉक्टर गायब है। पिथौरागढ़ से 6 तथा बागेश्वर के तीन डॉक्टरों का कुछ अता-पता नहीं है।

पिछले वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग ने गैरहाजिर डॉक्टरों को नोटिस भेजकर सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी थी, इस पर कुछ डॉक्टर लौट आए थे और कुछ ने इस नोटिस को भी अनसुना कर दिया था।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ अमिता उप्रेती का कहना है कि यदि 15 दिन में डॉक्टरों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

किंतु अहम सवाल यह है कि इनमें से अधिकांश डॉक्टर वही है जिन्हें विभाग द्वारा सेवा समाप्त करने पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं दूसरी ओर सरकारी खर्चे पर डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले बांड धारी डॉक्टर भी पढ़ाई पूरी होने के बाद अपनी सेवा शर्तों से मुकर जाते हैं, लेकिन इनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की व्यवस्था न होने से सरकार का काफी श्रम और समय तो बर्बाद होता ही है, उत्तराखंड का आम जनमानस भी स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम रहता है।


Previous Post

लॉक डाउन : इधर मां रोगी , उधर फूलमती बीमार। कर्ज के मर्ज में माली ने की खुदकुशी

Next Post

अलर्ट : यूपी से आए अमर उजाला के वसूली एजेंट। बिना जांच, बिना क्वारंटाइन।

Next Post

अलर्ट : यूपी से आए अमर उजाला के वसूली एजेंट। बिना जांच, बिना क्वारंटाइन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • घुसपैठ : दून और हरिद्वार में फर्जी दस्तावेजों के साथ छह बांग्लादेशी दबोचे..
  • बड़ी खबर: वन विभाग गेस्ट हाउस में कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। हत्या की आशंका
  • उपलब्धि: ग्राफिक एरा यूनिवर्असिटी अब नासा-इसरो मिशन का हिस्सा..
  • देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी : पिनाक 2025′ का आगाज़। शंकर महादेवन और देव नेगी बिखेरेंगे जलवा
  • चयनित मगर बेरोज़गार: नियुक्ति की आस में संघर्षरत सहायक अध्यापक अभ्यर्थी
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!