बिग ब्रेकिंग : आज एक युवती व 13 युवक नये कोरोना संक्रमित। अब तक 146

उत्तराखंड में आज कोरोना के 14 मामले सामने आए हैं। अब उत्तराखंड में कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 146 हो गया है।

देर रात व सुबह के बुलेटिन के अनुसार 132 मरीज सामने आ चुके थे। आज 14 नए केस सामने आए हैं।

उत्तरकाशी में तीन युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तथा हरिद्वार में एक युवक और एक युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। युवती नई दिल्ली से लौटी है तथा युवा महाराष्ट्र से लौटा है।

अल्मोड़ा में 1 तथा बागेश्वर में 4 युवक कोरोना संक्रमित हैं। बागेश्वर के दो युवक दिल्ली से लौटे थे और एक गाजियाबाद से लौटा है।

उधम सिंह नगर में दो और नैनीताल में भी दो युवक कोरोना संक्रमित पाए गये। यह दोनों युवक गुजरात और मुंबई से लौटे हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts