गुड न्यूज : अब उत्तराखंड से ही बन सकेंगे न्यूरो सर्जन। गुरू राम राय मेडिकल कॉलेज को मिली न्यूरो सर्जरी मे सीट

श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज को न्यूरो सर्जरी (एम‐सी.एच.) सुपर-स्पेशलिटी में मिली सीट

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की उपलब्धियों में एक कड़ी और जुड़ गई है।

मेडिकल काॅलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग को न्यूरो सर्जरी (एम‐सी‐एच‐) सुपर-स्पेशलिटी की एक सीट मिली है।

 उत्तराखंड का पहला काॅलेज 

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ उत्तराखण्ड का पहला ऐसा काॅलेज है जिसे आवेदन करने के सबसे कम समय में यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

मेडिकल काउंसिल ऑफ इण्डिया ने एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ को पत्र जारी कर न्यूरो सर्जरी एम.सी.एच. सीट मिलने की सूचना दी है। इस सत्र से (सितम्बर से) एम.सी.एच. सीट आवंटित हो जाएगी।

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने न्यूरो सर्जरी विभाग की पूरी टीम को बधाई दी।

उत्तराखण्ड में ही न्यूरो के डाॅक्टरों की होगी बड़ी टीम

काबिलेगौर है कि श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ में एमबीबीएस की 150 सीटें व पीजी की 94 सीटें संचालित हैं।

यह उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी गौरव की बात है, अपने राज्य से न्यूरो सर्जरी की पढ़ाई करने वाले डाॅक्टरों को नए अवसर मिलेंगे व आने वाले समय में न्यूरो रोगियों को उपचार के लिए उत्तराखण्ड में ही न्यूरो के डाॅक्टरों की बड़ी टीम उपलब्ध होगी।

डाक्टर पंकज अरोड़ा का योगदान

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का न्यूरो सर्जरी विभाग उत्तराखण्ड सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहतर उपचार के लिए बेहद लोकप्रिय है। वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डाॅ पंकज अरोड़ा की देखरेख में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग की नींव रखी गई थी।

डाॅ पंकज अरोड़ा उत्तराखण्ड सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूरो के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। उनके कुशल मागदर्शन में हज़ारों जटिल न्यूरो ऑपरेशन सफलतापूर्वक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हो चुके हैं।

अस्पताल प्रबन्धन ने उनके योगदान के लिए डाॅ पंकज अरोड़ा को विशेष आभार व्यक्त किया है।
एमसीएच सीट मिलने से न्यूरो सर्जरी विभाग को व्यापक विस्तार मिलेगा।

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ अनिल कुमार मेहता ने जानकारी दी कि न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ यशवीर दीवान, डाॅ पंकज अरोड़ा, डाॅ महेश रमोला व डाॅ पुनीत मलिक की टीम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में न्यूरो सर्जरी पर उल्लेखनीय कार्य कर रही है।

न्यूरो सर्जरी में सुपर-स्पेशलाइजेशन की सीट मिलने से शोध एवम् अनुसंधान के नए अवसर खुलेंगेे। इसका सीधा लाभ राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और राज्य की जनता को मिलेगा।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts