नैनीताल में फ्लू टैस्ट कराने पहुंचे 4 लोगों का रैपिड ऐंटीजेंट टैस्ट पॉजिटिव

नैनीताल में फ्लू टैस्ट कराने पहुंचे 4 लोगों का रैपिड ऐंटीजेंट टैस्ट पॉजिटिव रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल में सामान्य फ्लू का इलाज कराने आए लोगों में से कुछ लोगों के रैंडम रैपिड टैस्ट लिए गए। जिनमें से चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए। अस्पताल ने उन्हें सीधे इलाज के लिए […]

नैनीताल में फ्लू टैस्ट कराने पहुंचे 4 लोगों का रैपिड ऐंटीजेंट टैस्ट पॉजिटिव

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल में सामान्य फ्लू का इलाज कराने आए लोगों में से कुछ लोगों के रैंडम रैपिड टैस्ट लिए गए। जिनमें से चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए। अस्पताल ने उन्हें सीधे इलाज के लिए हल्द्वानी के एस.टी.एच.भेज दिया है और इनके सम्पर्कों की तलाश शुरू कर दी है। नैनीताल में स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर समेत कुल छह लोगों का टैस्ट पिछले दिनों पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आने वाले 30 लोगों का टैस्ट किया गया था। इनमें से बीती शाम 24 लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव आई थी, जबकि छह लोगों की रिपोर्ट रोक दी गई।

आज अस्पताल में सामान्य फ्लू टैस्ट करने के लिए लगाए गए कैम्प में पहुंचे लोगों का अस्पताल प्रबंधन ने कुछ लोगों को चिन्हित कर रैपिड ऐंटीजेंट टैस्ट करवाया। आधे घंटे में आई रिपोर्ट में चार लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 45 वर्षीय युवक पुलिस लाइन का नाई है। एक 30 वर्षीय होटल कर्मी है, जो होटल बन्द होने के कारण अन्यत्र काम कर रहा है। पॉजिटिव पाए गए दो अन्य लोग मॉल रोड के रहने वाले 35 वर्षीय किशोरी और 68 वर्षीय अधेड़ हैं। पुलिस लाइन में नाई का काम करने वाले के कारण पुलिस महकमे में हड़कंप है। पुलिस उसके कॉन्टेक्ट समेत अन्य पॉजिटिव लोगों के सम्पर्कों की तलाश में जुट गई है। अस्पताल के पी.एम.एस.के एस धामी ने बताया कि, फिलहाल अस्पताल की कोविड19 टीम ने चारों को इलाज के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है।

Also Read This

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

सनसनी नहीं, तथ्यपरकता और जिम्मेदारी पत्रकारिता की पहचान : प्रियंका जोशी

देहरादून। 16 नवंबर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय परिसर में भारतीय प्रेस परिषद के निर्धारित विषय ‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’ पर...

Related Posts